facebookmetapixel
Advertisement
अब कोयला खदानों का बेकार मलबा बनेगा कमाई का जरिया! सरकार बना रही नई नीतिEPF से पैसा निकालना अब पहले से आसान! सरकार ने लागू की नई योजनाVB-GRAM G: ग्रामीण मजदूरों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाई रोजाना मजदूरीWhatsApp का नया Username फीचर आया, लेकिन कारोबारियों ने क्यों कहा इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा?राम मंदिर दान मामले में SIT को मिला और वक्त, जांच में सामने आ रहे नए खुलासेNepal Tea: भारत ने बदले नियम, नेपाल की चाय फिर पहुंचने लगी भारतीय बाजारChina Imports: चीन से आने वाले 5 उत्पाद सरकार के रडार पर, शुरू हुई बड़ी जांचIndia Japan Summit: जापान के 50 बड़े कारोबारी भारत पहुंचे, निवेश पर होगी अहम चर्चाअब कानपुर से कबरई का सफर होगा सुपरफास्ट! ₹7,145 करोड़ की हाईवे परियोजना को मिली मंजूरीUPI Transactions: जून में थमी UPI की रफ्तार! पहली बार रिकॉर्ड के बाद घटे डिजिटल पेमेंट, जानें वजह

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 82.08 पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 11:08 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

विदेशी पूंजी की आवक और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढ़कर 82.08 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.08 पर मजबूत खुला।

शुरुआती सौदों में यह 82.04 से 82.10 के दायरे में कारोबार कर रहा था। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बाजार बंद थे। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 101.56 पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 321.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 11:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement