facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्ट

Rupee vs Dollar: रुपया 33 पैसे मजबूत होकर 81.77 प्रति डॉलर पर

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले घरेलू रुपया 82.01 पर खुला और बाद में मजबूत होकर 81.77 तक पहुंच गया।

Last Updated- July 03, 2023 | 10:58 AM IST
Rupee and Dollar

Rupee Vs Dollar: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में 33 पैसे उछलकर 81.77 प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह जारी रहने और घरेलू शेयर बाजार में मजबूत रुख से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले घरेलू रुपया 82.01 पर खुला और बाद में मजबूत होकर 81.77 तक पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 33 पैसे की तेजी है। शुक्रवार को रुपया 82.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार संस्थागत विदेशी निवेशकों के पूंजी प्रवाह तथा बेहतर वृहत आर्थिक आंकड़ों के साथ रुपये में मजबूती आई है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जून में शेयर बाजार में 47,148 करोड़ रुपये लगाया है। यह 10 महीने में सर्वाधिक पूंजी प्रवाह है।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 10:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement