facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसला

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 11:38 AM IST
Rupee and Dollar

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले चार पैसे फिसलकर 82.24 रुपये के स्तर पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रुपये पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.32 पर खुला। हालांकि घरेलू मुद्रा ने नुकसान की कुछ हद तक भरपाई की और पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट को दर्शाते हुए 82.24 पर आ गया।

रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.20 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.63 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत गिरकर 75.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 995 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 11:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement