facebookmetapixel
Advertisement
Cabinet Decision: ओडिशा-झारखंड को रेलवे का बड़ा तोहफा, ₹3,907 करोड़ की दो परियोजनाएं मंजूरहल्दी पर NCDEX ने लगाया 2.5% अतिरिक्त मार्जिन, क्या अब आएगी बड़ी गिरावट या फिर जारी रहेगी तेजी?Cabinet Decision: वाराणसी को इंफ्रा का बड़ा तोहफा! ₹25,500 करोड़ के दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरीCredit Card Charges: क्या आपका क्रेडिट कार्ड भी काट रहा है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए कौन-कौन से चार्ज लगते हैंEPFO New Rules: नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत! अब अपने आप ट्रांसफर होगा PF; जानिए EPS का पैसा कब निकाल सकते हैंएक ही फंड से वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा! Abakkus MF के लार्ज एंड मिड कैप फंड में ₹500 से निवेश शुरूमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट! ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, 5 साल तक मिलेगा इंसेंटिवकैबिनेट ने दी Semicon 2.0 को मंजूरी,₹1.27 लाख करोड़ से भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हबयूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत? कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरीरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा, चेक करें आज के रेट

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.03 पर कमजोर खुला और बाद में पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.08 पर आ गया।

Last Updated- June 20, 2023 | 11:16 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

घरेलू और वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट तथा विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 82.08 के स्तर पर आ गया।

विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में भारी बिकवाली की, जिससे रुपये पर दबाव बना। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.03 पर कमजोर खुला और बाद में पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.08 पर आ गया।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 81.94 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 102.47 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 76.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,030.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 11:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement