facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंदUnited Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेटStock Market Today: GIFT Nifty में 100+ अंकों की तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में खरीदारी; कच्चे तेल में 7% से ज्यादा गिरावट₹12,000 करोड़ जुटाएगी NTPC, बोर्ड ने NCD जारी करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत हुआ

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 10:53 AM IST
INR vs USD

विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया को मजबूती मिली। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल के ऊंचे दाम और विदेशी पूंजी की निकासी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.78 पर खुला और फिर इसने 82.73 के उच्च स्तर को छुआ।

इसके बाद, पिछले बंद भाव के मुकाबले दस पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए रुपया 82.74 के स्तर पर आ गया। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को तीन पैसे मजबूत होकर 82.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत गिरकर 103.87 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 82.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 10:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement