facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’एक ही कंपनी, एक जैसी सैलरी फिर भी क्यों नहीं मिलता एक बराबर लोन? एक्सपर्ट्स से समझें इसके पीछे का गणितविदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला

Rupee vs Dollar: 5 पैसे की गिरावट के साथ रुपया दो महीने के निचले स्तर पर

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 5:41 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया (Rupee) अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ 82.67 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशों में डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से रुपये में गिरावट आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और विदेशी पूंजी निवेश बने रहने के कारण रुपये को कुछ समर्थन मिला और गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.71 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ 82.67 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.64 के उच्च स्तर तक गया और 82.80 के निचले स्तर तक आया। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 फीसदी घटकर 103.25 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 297.94 अंक की तेजी के साथ 61,729.40 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 फीसदी बढ़कर 76.66 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा, ‘अमेरिकी डॉलर में कल की उछाल और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारतीय रुपया दो महीने के निचले स्तर पर आ गया। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में देर से हुआ सुधार और FII निवेश बढ़ने से रुपए में तेज गिरावट पर अंकुश लगा।’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने गुरुवार को 970.18 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 5:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement