facebookmetapixel
Advertisement
SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहीं

Rupee vs Dollar: रुपया 10 पैसे टूटकर 83.14 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

Advertisement

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से बुधवार को भारतीय रुपये में गिरावट आई।

Last Updated- September 06, 2023 | 4:22 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.14 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से बुधवार को भारतीय रुपये में गिरावट आई। इसके अलावा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का भी रुपये पर असर पड़ा।

यह भी पढ़ें : Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex 100 अंक चढ़ा, Nifty 19,600 के पार

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.08 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान यह 83.02 से 83.18 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 10 पैसे टूटकर 83.14 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

रुपया इससे पहले इसी साल 21 अगस्त को 83.13 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा था। रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 33 पैसे की गिरावट के साथ 83.04 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 104.73 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,725.11 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

यह भी पढ़ें : Sahaj Fashions IPO Listing: फैब्रिक कंपनी की सुस्त शुरुआत, निवेशकों को मिली निराशा

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 4:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement