facebookmetapixel
Advertisement
Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता

Rupee vs Dollor: रुपया 14 पैसे टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- January 02, 2023 | 5:42 PM IST
rupees Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में नये वर्ष के पहले कारोबारी सत्र में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.75 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और विदेशी पूंजी की बाजार से निकासी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपये में गिरावट आई।

पिछले साल के आखिरी कारोबारी सत्र में रुपया 14 पैसे के लाभ के साथ 82.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार की तेजी और डॉलर के कमजोर होने से रुपये की संभावित तेजी पर कच्चे तेल मूल्यों में आई बढ़त और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी ने अंकुश लगा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.66 के स्तर पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह 14 पैसे की गिरावट दर्शाता 82.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.56 के उच्चस्तर और 82.78 के निचले स्तर को छुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘भारतीय रुपया नए साल के पहले कारोबारी सत्र में मामूली नुकसान के साथ खुला क्योंकि कई बाजार नए साल की छुट्टी के कारण बंद रहे।’ उन्होंने कहा, ‘पूंजी निवेश के अभाव में रुपया शुरुआती तेजी को कायम नहीं रख पाया। कारोबार हल्का होने के साथ मजबूत घरेलू शेयर बाजार और उम्मीद से बेहतर पीएमआई आंकड़ों से रुपये को समर्थन नहीं मिल पाया।’

बुधवार को जारी होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे पर निकट अवधि में निवेशकों का ध्यान केन्द्रित रहेगा। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत घटकर 103.52 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.94 प्रतिशत बढ़कर 85.91 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 327.05 अंक बढ़कर 61,167.79 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 2,950.89 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement