facebookmetapixel
Advertisement
Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता

रुपया आठ पैसे टूटकर 82.86 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 4:34 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.86 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.69 के स्तर पर सकारात्मक रुख के साथ खुला लेकिन बाद में यह 82.92 प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर को छू गया और कारोबार के अंत में आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.78 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक एक प्रतिशत बढ़कर 104.55 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत बढ़कर 85.93 डॉलर प्रति बैरल हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि आयातकों की डॉलर लिवाली बढ़ने से रुपये में गिरावट का रुख कायम हो गया।

इसके अलावा कारोबारियों को बुधवार को आने वाले फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार है जिससे रुपये पर दबाव रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 126.41 अंक बढ़कर 61,294.20 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 212.57 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement