facebookmetapixel
Advertisement
Coforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, IT और मिडकैप शेयरों ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरार

रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- December 20, 2022 | 6:27 PM IST
rupees Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.75 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों द्वारा सतर्कता का रुख बरतने से रुपये में गिरावट आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी पूंजी की निकासी और जोखिम लेने की धारणा के कमजोर होने से रुपये में गिरावट दर्ज हुई।

उन्होंने कहा कि अपने प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में भारी गिरावट आने से रुपये की हानि पर अंकुश लग गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.69 के स्तर पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह 13 पैसे की गिरावट दर्शाता 82.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये ने 82.69 के उच्चस्तर और 82.88 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.62 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.74 प्रतिशत घटकर 103.95 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.73 प्रतिशत बढ़कर 80.38 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 103.90 अंक घटकर 61,702.29 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 538.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 5:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement