facebookmetapixel
Advertisement
Q4 Results Today: BEL, BPCL, Mankind Pharma समेत 120 कंपनियां आज जारी करेंगी नतीजेGold, Silver Price Today: सोने की कीमत में उछाल, चांदी के भाव पड़े नरम; चेक करें आज का भावUS-Iran War: ईरान पर हमला टला! ट्रंप का बड़ा फैसला, गल्फ देशों की अपील के बाद रोकी स्ट्राइक योजनाGCC कंपनियों की डिमांड से REIT सेक्टर में नई जान, ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकईरान बातचीत की उम्मीद से फिसला कच्चा तेल, WTI 102 डॉलर के करीब तो Brent 110 डॉलर से नीचे आयाStock Picks for Today: TVS Motor और Indus Tower में दिख रहा कमाई का मौका? ₹3,925 रुपये तक के टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार में तेजी! सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,700 के पार; ऑयल-गैस में तेजीPower Sector में अभी और आएगी तेजी? मोतीलाल ओसवाल ने 2 स्टॉक्स पर दिए ₹640 तक के टारगेटPetrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 90 पैसे/लीटर का इजाफा, 5 दिन में दूसरी बार बढ़े दामStocks To Watch Today: बाजार खुलते ही दौड़ सकते हैं ये शेयर! Eicher से Adani तक जानिए किस कंपनी के शेयर पर रखें नजर

शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! Maharatna PSU ने साल के चौथे डिविडेंड का किया ऐलान, जानें रिकॉर्ड और पेमेंट डेट

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक REC ने कुल ₹11.80 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।

Last Updated- March 19, 2025 | 4:44 PM IST
REC

पब्लिक सेक्टर की महारत्न कंपनी REC Limited ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख भी तय कर दी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 36% का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसका मतलब है कि हर शेयर पर ₹3.60 का डिविडेंड मिलेगा, जिसका फेस वैल्यू ₹10 है। इससे पहले, चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने ₹4.30, ₹4 और ₹3.50 प्रति शेयर के तीन डिविडेंड पहले ही घोषित किए थे।

रिकॉर्ड डेट: 26 मार्च 2025

REC Limited ने कहा कि इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 26 मार्च 2025 रखी गई है। इसका मतलब है कि डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में होना जरूरी है। कंपनी ने बताया कि ₹3.60 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड पात्र शेयरधारकों को 16 अप्रैल 2025 तक भुगतान कर दिया जाएगा।

डिविडेंड का इतिहास

वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक REC ने कुल ₹11.80 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। पिछले वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने कुल ₹16 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। कंपनी ने अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड ₹12 प्रति शेयर फरवरी 2016 में दिया था।

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement