facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Opening Bell: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी! Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पारLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा

बिक्री के बलबूते रियल्टी शेयरों में तेजी

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 8:43 PM IST
Stocks To buy

देश में रियल एस्टेट के शेयरों के प्रदर्शन को मापने वाले बीएसई रियल्टी सूचकांक में सोमवार को 4.2 फीसदी की बढ़त दिखी। मार्च को खत्म हुई तिमाही (वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही) में रियल्टी डेवलपरों की तेज बिक्री के बलबूते यह तेजी देखी गई। गुरुवार को इस सूचकांक में 2.9 फीसदी की तेजी देखी गई थी जब भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी को टालने का फैसला किया था।

गुरुवार को गोदरेज प्रॉपर्टीज ने घोषणा की थी कि इसने अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही और सालाना बिक्री दर्ज की है। कंपनी के शेयरों की कीमत में 9.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह बीएसई रियल्टी सूचकांक पर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल रहा।

शोभा डेवलपर्स ने वित्त वर्ष 2022-23 में 5,198 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कहा कि इसने चौथी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री दर्ज की है और इसमें वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही की तुलना में 2.7 फीसदी और अंतिम वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 31.9 फीसदी की तेजी आई।

इसी तरह मैक्रोटेक डेवलपर्स ने कहा कि इसने 12,064 करोड़ रुपये की सालाना प्री बिक्री की है। इसने लगातार तीसरी तिमाही में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की है।

वहीं मुंबई के अजमेरा रियल्टी ने कहा कि इसने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में करीब 140 करोड़ रुपये की बिक्री की है। इसने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में इसने अब तक की सबसे अधिक बिक्री की है और इसका प्रदर्शन पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग दोगुना है।

इन मजबूत आंकड़ों से आवासीय क्षेत्र में तेजी की उम्मीदें बढ़ीं हैं। विश्लेषकों का कहना है कि रियल्टी कंपनियों को महंगाई का फायदा मिला जिसकी वजह परिसंपत्तियों की कीमतों में तेजी आई।

इक्विनॉमिक्स के संस्थापक जी चोक्कालिंगम का कहना है, ‘मुद्रास्फीति रियल एस्टेट के लिए सकारात्मक है क्योंकि जमीन की कीमतों में तेजी आई है। कई रियल्टी कंपनियों के पास ज्यादा इन्वेंट्री है और इसमें जमीन से लेकर आंशिक तौर पर तैयार मकान तक शामिल हैं। पिछले छह महीने में रियल एस्टेट की कीमतों में करीब 10-20 फीसदी की तेजी आई। मैं रियल्टी शेयरों में 15-20 फीसदी की तेजी देख रहा हूं।’

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 8:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement