facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

RBI Repo Rate Hike: रीपो रेट में लगातार चौथी बार इजाफा, बढ़ सकती है आपके लोन की ईएमआई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:35 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने शुक्रवार को  फिर से एक बार नीतिगत दरों यानी  रीपो रेट में बढ़ोतरी की है। अब  रीपो रेट 50 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 5.90 फीसदी हो गया है। तकरीबन पांच महीने के अंतराल में  रीपो रेट में यह लगातार चौथी बढ़ोतरी है।

इस तरह से केंद्रीय बैंक द्वारा मई से लेकर अब तक रीपो रेट में कुल 190 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले मई में आरबीआई ने आनन-फानन में रीपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था और फिर अगले ही महीने जून में एमपीसी की बैठक में रीपो रेट में  50 बेसिस प्वाइंट और अगस्त में फिर 50 बेसिस प्वाइंट की और बढ़ोतरी की गई।
 
रीपो रेट वह दर होती  है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है, जबकि रिवर्स रीपो रेट उस दर को कहते है जिस दर पर बैंकों को आरबीआई पैसा रखने पर ब्याज देती है।
 
रीपो रेट में बढोतरी का असर होम लोन, कार लोन और पर्सनल होन की ईएमआई  पर पड़ सकता है । इसका मतलब कि लोन रिपेमेंट के लिए आपको ज्‍यादा मंथली किस्‍त देनी पड़ सकती है।
 
रीपो रेट के कम होने से लोन की ईएमआई घट जाती है, जबकि रीपो रेट में बढ़ोतरी से कर्ज महंगा हो जाता है। 

Advertisement
First Published - September 30, 2022 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement