facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

PSU कंपनी ने हर शेयर पर किया ₹12 डिविडेंड का ऐलान, जानें Q3 रिजल्ट और रिकॉर्ड डेट की डिटेल

Advertisement

नुकसान के बीच निवेशकों को ₹12 प्रति शेयर का तोहफा, शेयरों में दिखी 1.51% की बढ़त

Last Updated- January 29, 2025 | 6:21 AM IST
Dividend

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने तीसरी तिमाही के नतीजों में थोड़ा निराश किया, लेकिन निवेशकों को खुश करने के लिए एक बड़ा तोहफा भी दे दिया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 28.9% गिरकर ₹225.4 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹317.18 करोड़ था।

डिविडेंड का तोहफा

महानगर गैस ने हर शेयर पर ₹12 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 3 फरवरी 2025 तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि डिविडेंड अगले 30 दिनों में बांट दिया जाएगा।

नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए, लेकिन इससे पहले ही महानगर गैस के शेयर चमकते नजर आए। मंगलवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर ₹1,277.80 पर बंद हुआ, जो ₹19.05 या 1.51% की बढ़त है।

कंपनी के बोर्ड की यह महत्वपूर्ण मीटिंग 28 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे शुरू हुई और 4:30 बजे खत्म हुई। इसमें नतीजों और डिविडेंड से जुड़े फैसले लिए गए।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 6:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement