facebookmetapixel
Advertisement
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबा

NTPC ग्रीन एनर्जी, अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज को IPO के लिए को सेबी की हरी झंडी

Advertisement

आईपीओ के जरिये एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 10,000 करोड़ रुपये और अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं।

Last Updated- October 29, 2024 | 6:57 AM IST
Gaudium IVF IPO

एनटीपीसी की नवीकरणीय ऊर्जा इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और शिक्षा केंद्रित एनबीएफसी अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को एक ‘अपडेट’ में यह जानकारी दी।

आईपीओ के जरिये एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 10,000 करोड़ रुपये और अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं। इस बारे में दोनों कंपनियों को 22-23 अक्टूबर के दौरान सेबी का निष्कर्ष मिला। सेबी की भाषा में निष्कर्ष मिलने का मतलब आईपीओ लाने के लिए हरी झंडी मिलना है। दोनों कंपनियों ने जुलाई और सितंबर के बीच सेबी के पास अपने आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे।

Also read: वारी एनर्जीज ने किये निवेशकों के वारे-न्यारे, मगर दीपक बिल्डर्स ने किया निराश

दस्तावेजों के अनुसार, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों निर्गम है। कंपनी आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 2,500 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 6:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement