facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागू

NSE ने निफ्टी एक्सपायरी में बदलाव का फैसला लिया वापस

Advertisement

निफ्टी-50 सूचकांक के बाद बैंक निफ्टी दूसरा सर्वा​धिक कारोबार वाला डेरिवेटिव सूचकांक है

Last Updated- June 27, 2023 | 8:07 PM IST
NSE made great earnings, profits improved

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बैंक निफ्टी डेरिवेटिव अनुबंधों के लिए निपटान दिवस गुरुवार से बदलकर शुक्रवार किए जाने का अपना निर्णय अब वापस ले लिया है। BSE के ‘अनुरोध’ के बाद NSE ने यह कदम उठाया है। BSE का सेंसेक्स और बैंकेक्स अपने डेरिवेटिव अनुबंधों का शुक्रवार को निपटान करता है।

बैंक निफ्टी के निपटान में प्रस्तावित बदलाव 6 जुलाई से प्रभावी होना था। इसके बाद पहली साप्ताहिक एक्सपायरी 14 जुलाई को होनी थी।

एक्सचेंजों ने संयुक्त बयान में कहा है, ‘संतुलित बाजार विकास एवं बाजार में जो​खिमों से बचने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए BSE ने NSE से बैंक निफ्टी एक्सपायरी शुक्रवार के बजाय किसी भी दिन स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। इससे सेंसेक्स/बैंकेक्स डेरिवेटिव के बीच बढ़ती जटिलताएं और बाजार में जो​खिम दूर करने में मदद मिलेगी।’

Also read: निवेशकों के विद्रोह को रोकने के लिए Byju’s जुटाएगा 1 अरब डॉलर!

निफ्टी-50 सूचकांक के बाद बैंक निफ्टी दूसरा सर्वा​धिक कारोबार वाला डेरिवेटिव सूचकांक है।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 8:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement