facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Power of SIP: ₹10,000 की SIP से बनेगा ₹7 करोड़ का फंड, जानें कितने साल लगेंगे

Advertisement

SIP का सबसे बड़ा फायदा है कंपाउंडिंग का असर, जो समय के साथ धीरे-धीरे फंड को बड़ा बना देता है

Last Updated- September 30, 2025 | 8:16 PM IST
SIP

SIP calculator: अगर आप हर महीने म्युचुअल फंड में 10,000 रुपये की systematic investment plan (SIP) करते हैं और औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है, तो लॉन्ग टर्म में यह निवेश 7 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यह उदाहरण बताता है कि कंपाउंडिंग और अनुशासित निवेश समय के साथ कितनी बड़ी ताकत बन जाते हैं।

SIP क्यों फायदेमंद है?

SIP म्युचुअल फंड में निवेश का एक बेहतरीन टूल है। SIP के जरिए निवेशक हर महीने, तिमाही या सालाना आधार पर एक तय राशि म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं। यह नियमित और अनुशासित निवेश की आदत को बढ़ावा देता है। SIP की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें बाजार की टाइमिंग पर जोर नहीं होता, क्योंकि यह ‘रुपी कॉस्ट एवरेजिंग’ (rupee cost averaging) के सिद्धांत पर काम करता है। जब बाजार गिरता है तो आपको ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं, और जब चढ़ता है तो कम यूनिट्स, जिससे औसत लागत संतुलित होती है।

Also Read: कैसे चुनें सबसे बेहतर म्युचुअल फंड? इन 6 जरूरी बातों का रखें ध्यान

कितने साल में कितना बनेगा फंड?

10 साल में

कुल निवेश: 12 लाख रुपये

अनुमानित फंड: 23.24 लाख रुपये

पहले दशक में आपका निवेश लगभग दोगुना हो जाता है और यह लंबी अवधि की ग्रोथ की शुरुआत है।

20 साल में

कुल निवेश: 24 लाख रुपये

अनुमानित फंड: 99.93 लाख रुपये

निवेश राशि बढ़ाए बिना आप लगभग करोड़पति बन सकते हैं।

Also Read: NFO: मोतीलाल ओसवाल एमएफ ने उतारा कंजम्पशन फंड, ₹500 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा

25 साल में

कुल निवेश: 30 लाख रुपये

अनुमानित फंड: 1.90 करोड़ रुपये

30 साल में

कुल निवेश: 36 लाख रुपये

अनुमानित फंड: 3.53 करोड़ रुपये

यहां कंपाउंडिंग का असर स्पष्ट दिखता है, जहां फंड की ग्रोथ निवेश से कई गुना ज्यादा होती है।

35 साल में

कुल निवेश: 42 लाख रुपये

अनुमानित फंड: 6.49 करोड़ रुपये

इस समय तक आप 7 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाते हैं।

Also Read: MF vs FPI: मेटल और पावर यूटिलिटीज पर MFs बुलिश, FPIs ने ऑयल और आईटी शेयरों से की ताबड़तोड़ बिकवाली

लॉन्ग टर्म के लिए क्यों बेहतर है SIP?

बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम बताते हैं कि SIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कंपाउंडिंग का असर, जो समय के साथ धीरे-धीरे फंड को बड़ा बना देता है। लंबे समय तक SIP करने से आप बाजार की उठापटक (मार्केट वोलैटिलिटी) का फायदा उठा सकते हैं और निवेश की लागत को औसतन कम कर सकते हैं। साथ ही, इसमें आपको एक साथ बड़ी रकम निवेश करने की जरूरत नहीं होती। आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम लगाकर धीरे-धीरे एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, वो भी कम जोखिम के साथ।


नोट: यह कैलकुलेशन एसबीआई सिक्योरिटीज के SIP कैलकुलेटर पर आधारित है।

Advertisement
First Published - September 30, 2025 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement