facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

NFO: Edelweiss MF ने लॉन्च किया लो ड्यूरेशन फंड, ₹100 से निवेश शुरू; पैसा लगाने से पहले चेक करें डिटेल

Advertisement

यह NFO निम्न से मध्यम जोखिम के साथ उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जो शॉर्ट-टर्म में डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए आय अर्जित (Income Generate) करना चाहते हैं।

Last Updated- March 11, 2025 | 11:53 AM IST
Kotak Yield & Growth Fund

Edelweiss Low Duration Fund: एसेंट मैनजमेंट कंपनी एडलवाइस म्युचुअल फंड ने मंगलवार (11 मार्च) को एडलवाइस लो ड्यूरेशन फंड (Edelweiss Low Duration Fund) लॉन्च किया। यह एक ओपन एंडेड डेट स्कीम है जो डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करती है, ताकि पोर्टफोलियो की मैकॉले ड्यूरेशन 6 से 12 महीने के बीच बनी रहे। इस स्कीम में तुलनात्मक रूप से हाई ब्याज दर जोखिम (interest rate risk) और मध्यम क्रेडिट जोखिम (credit risk) होता है।

Edelweiss Low Duration Fund: ₹100 से निवेश शुरू

एडलवाइस का यह न्यू फंड ऑफर (NFO) आज यानी 11 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक 18 मार्च 2025 तक इस न्यू फंड ऑफर में पैसा लगा सकते हैं। इस स्कीम में निवेशक मिनिमम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं, और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। प्रणवी कुलकर्णी और राहुल देधिया इस स्कीम के फंड मैनेजर्स हैं।

Also read: Defensive funds: गिरावट में डटे रहे ये फंड्स, क्या आगे देंगे दमदार रिटर्न? जानें निवेशकों के लिए क्या है सही स्ट्रैटेजी

Edelweiss Low Duration Fund: क्या है निवेश की स्ट्रैटेजी?

फंड हाउस के मुताबिक, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए यह NFO मुख्य रूप से लो-ड्यूरेशन डेट और मनी मार्केट सिक्योरिटीज में निवेश करके इनकम जनरेट करना है। फंड 6 से 12 महीने की मैकॉले ड्यूरेशन वाले हाई क्वालिटी वाले पोर्टफोलियो को एक्टिव रूप से मैनेज करेगा, जिससे स्थिरता और रिटर्न के बीच संतुलन बना रहे।

Edelweiss Low Duration Fund: किसे करना चाहिए निवेश?

एडलवाइस म्युचुअल फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, राधिका गुप्ता ने कहा, “एडलवाइस लो ड्यूरेशन फंड को व्यक्तिगत और संस्थागत दोनों प्रकार के निवेशकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह फंड शॉर्ट-टर्म निवेश का विकल्प प्रदान करता है, जिसमें निम्न से मध्यम जोखिम शामिल है।”

Also read: NFO: चांदी में करें स्मार्ट इन्वेस्टमेंट, आज से खुल गए दो नए Silver ETF; पैसा लगाने से पहले देख लें जरूरी डिटेल

उन्होंने आगे कहा, “हाल ही में टैक्स स्लैब में किए गए बदलावों ने ऐसे डेट म्युचुअल फंड्स को रिटेल निवेशकों के लिए ज्यादा टैक्स एफिशिएंट (tax-efficient) बना दिया है। यदि किसी निवेशक की कुल वार्षिक आय (जिसमें ऐसे कैपिटल गेन भी शामिल हैं) ₹12 लाख से कम रहती है, तो उसे नए टैक्स रिजीम के तहत छूट मिलेगी और कैपिटल गेन टैक्स नहीं देना होगा।”

फंड हाउस के मुताबिक, यह प्रोडक्ट निम्न से मध्यम जोखिम के साथ उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जो शॉर्ट-टर्म में डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए आय अर्जित (Income Generate) करना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - March 11, 2025 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement