facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?

SIF में HSBC MF की एंट्री, बाजार में उतारा RedHex प्लेटफॉर्म

Advertisement

RedHex SIF का मकसद निवेशकों को ऐसे बेहतर और समझदारी से बनाए गए विकल्प देना है, जो उनकी बदलती जरूरतों के अनुरूप हों

Last Updated- April 28, 2026 | 4:17 PM IST
SIF
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) सेगमेंट में हलचल तेजी से बढ़ रही है। एक के बाद एक फंड हाउस इस कैटेगरी में एंट्री कर रहे हैं और अपनी-अपनी SIF स्कीम्स लॉन्च कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एचएसबीसी म्युचुअल फंड भी शामिल हो गया है। फंड हाउस ने मंगलवार को भारत में अपने स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) ब्रांड ‘RedHex SIF’ लॉन्च करने की घोषणा की। यह पहल निवेश विकल्पों को और व्यापक बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इसका उद्देश्य ऐसे निवेशकों को आकर्षित करना है जो पारंपरिक विकल्पों से आगे बढ़कर ज्यादा फोकस्ड, स्ट्रैटेजी-ड्रिवन और परिणाम-आधारित निवेश अवसरों की तलाश में हैं।

RedHex SIF में क्या है खास?

फंड हाउस के मुताबिक, RedHex SIF एक ऐसा निवेश तरीका है, जिसे भारत के बाजार की गहरी समझ और मजबूत स्थानीय मौजूदगी के आधार पर तैयार किया गया है। यह खास तौर पर उन निवेशकों के लिए है जो ज्यादा फोकस्ड, अलग और बेहतर नतीजे देने वाली रणनीतियां चाहते हैं।

यह फंड अनुशासित निवेश प्रक्रिया के साथ-साथ बाजार के बदलते हालात के अनुसार लचीलापन भी देता है। इसकी मदद से पारंपरिक निवेश और खास रणनीतियों के बीच संतुलन बनता है, जिससे निवेशक अपने पोर्टफोलियो को ज्यादा सोच-समझकर और साफ लक्ष्य के साथ तैयार कर सकते हैं।

RedHex SIF का मकसद निवेशकों को ऐसे बेहतर और समझदारी से बनाए गए विकल्प देना है, जो उनकी बदलती जरूरतों के अनुरूप हों और साथ ही पारदर्शिता, सही प्रबंधन और भरोसे को बनाए रखें।

Also Read: Fund Review: 15 साल में 5X रिटर्न! Kotak Gold Fund में ₹10,000 की मंथली SIP से बना ₹64 लाख का फंड

बदलते बाजार के लिए नई रणनीति

एचएसबीसी म्युचुअल फंड के सीईओ कैलाश कुलकर्णी ने कहा, “RedHex SIF हमारा इनोवेशन-आधारित प्लेटफॉर्म है। यह उन निवेशकों के लिए बनाया गया है जो भरोसेमंद म्युचुअल फंड फ्रेमवर्क के भीतर अलग और बेहतर नतीजे देने वाली रणनीतियां चाहते हैं।” उनका कहना है कि बदलते बाजार में बेहतर रिटर्न पाने के लिए लचीलापन, जोखिम की समझ और नई सोच जरूरी होगी।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है, ताकि बाजार की बदलती उम्मीदों और निवेशकों के लंबी अवधि के लक्ष्यों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।

SIF AUM ₹10,600 करोड़ के पार

स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पहला SIF सितंबर 2025 में क्वांट म्युचुअल फंड ने शुरू किया था। तब से 11 और फंड हाउस इस सेगमेंट में उतर चुके हैं। 31 मार्च 2026 तक, इस सेगमेंट में योजनाओं की कुल संख्या 14 थी। इस सेगमेंट में कुल 44,573 फोलियो हैं। पिछले महीने तक SIF का कुल एसेट अंडर मैनजमेंट (AUM) 10,620 करोड़ रुपये से ज्यादा था।

Also Read: Tata MF का नया SIF: Titanium Equity Long-Short Fund हर बाजार में कैसे देगा कमाई का मौका?

SIF क्या है?

स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIFs) म्युचुअल फंड फ्रेमवर्क के भीतर एक नया प्रोडक्ट सेगमेंट हैं, जो फंड मैनेजरों को निवेश स्ट्रैटेजी के मामले में ज्यादा छूट (flexibility) प्रदान करता है। इन फंडों का मिनिमम निवेश टिकट साइज 10 लाख रुपये है और इनका ढांचा इक्विटी, डेट या हाइब्रिड हो सकता है।

Advertisement
First Published - April 28, 2026 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement