Categories: बाजार

ज्यादातर पीएमएस योजनाओं ने निफ्टी को पीछे छोड़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 1:46 AM IST

पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (पीएमएस) योजनाओं के लिए जुलाई का महीना अच्छा रहा और 261 योजनाओं में से 251 ने निफ्टी-50 के मुकाबले उम्दा प्रदर्शन किया। इन योजनाओं ने औसतन 4.5 फीसदी रिटर्न दिया, जो बेंचमार्क निफ्टी के 0.3 फीसदी रिटर्न के मुकाबले बेहतर है।
पीएमएस बाजार के आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में जिन योजनाओं की रणनीति सबसे अच्छी रही उनमें राइट होराइजन्स का मिनरवा इंडिया अनडिजव्र्ड (22.9 फीसदी), एक्विटास इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंसी का इंडिया ऑपरच्युनिटीज प्रॉडक्ट (14.9 फीसदी) और ग्रीन लैन्टर्न कैपिटल का ग्रोथ फंड (14.6 फीसदी) शामिल है।

लार्जकैप पीएमएस योजनाओं का औसत रिटर्न 2.5 फीसदी रहा जबकि मिडकैप योजनाओं का 4.7 फीसदी व मल्टीकैप योजनाओं का 4.5 फीसदी और स्मॉलकैप योजनाओं का रिटर्न 9.1 फीसदी रहा और इस तरह से इन सभी ने अपनी-अपनी श्रेणी के बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया।
एक साल के आधार पर न्यजेन कैपिटल का इमर्जिंग ऑपरच्युनिटीज फंड (171.8 फीसदी), नाइन रिवर्स कैपिटल का स्मॉलकैप ऑपरच्युनिटीज (147 फीसदी) और ग्रीन लैन्टर्न कैपिटल का ग्रोथ फंड (146.8 फीसदी) सबसे उम्दा प्रदर्शन करने वाली योजनाएं रहीं। इन योजनाओं के रिटर्न की गणना टाइम-वेटेड रेट ऑफ रिटर्न के आधार पर हुई। यह योजनाओं में निवेश या उससे निकासी के असर को खत्म कर देता है ताकि फंड मैनेजरों के प्रदर्शन की स्पष्ट तस्वीर सामने आए। आंकड़ों के मुताबिक, पीएमएस योजनाओं ने डिस्क्रिशनरी पोर्टफोलियो के तहत 17.97 लाख करोड़ रु. गैर-डिस्क्रिशनरी पोर्टफोलियो के तहत 1.4 लाख करोड़ रु. और एडवाइजरी के तहत 1.91 लाख करोड़ रु. के पोर्टफोलियो का प्रबंधन किया।

First Published : August 20, 2021 | 12:42 AM IST