facebookmetapixel
Advertisement
विप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को पसंद आया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयरटॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टली, कोरम पूरा नहीं होने से कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसापश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियम

मिल्की मिस्ट IPO की लिस्टिंग पर बरसा पैसा! निवेशकों को हर लॉट पर ₹4440 तक का प्रॉफिट, शेयर अब बेच दें या रखें?

Advertisement

Milky Mist Dairy Food के शेयर ₹140 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹165 पर लिस्ट हुए, जिससे IPO निवेशकों को करीब 17.86% का लिस्टिंग गेन मिला।

Last Updated- August 18, 2026 | 12:24 PM IST
Milky Mist
Milky Mist की शानदार लिस्टिंग, IPO प्राइस से 18% प्रीमियम पर खुले शेयर (PC: @NSEIndia)

Milky Mist Dairy Food IPO Listing: डेयरी और पैकेज्ड फूड कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड (Milky Mist Dairy Food) ने लिस्टिंग के दिन निवेशकों की मोटी कमाई करा दी। शेयर मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को एनएसई और बीएसई पर करीब 18 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। दोनों एक्सचेंज पर 140 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 165 रुपये के भाव पर लिस्टिंग हुई। यानी लिस्टिंग पर ही हर शेयर पर करीब 25 रुपये का मुनाफा मिला।

मिल्की मिस्ट के निवेशकों पर बरसा पैसा!

मिल्की मिस्ट के शेयरों में लिस्टिंग धमाकेदार तेजी दर्ज की जा रही। लिस्टिंग के बाद शेयरों में 10% का अपर सर्किट लग गया है। एनएसएई पर मिल्की मिस्ट का शेयर 181.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा। इस लिहाज से इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर करीब 30 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा। 107 शेयरों के लॉट के लिहाज से निवेशकों को हर लॉट पर करीब 4440.5 रुपये का मुनाफा हुआ है। लिस्टिंग के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 13,972.66 रुपये करोड़ रहा हो गया है।

Milky Mist: लिस्टिंग के बाद शेयर खरीदें या नहीं?

स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट की प्रमुख (वेल्थ) शिवानी न्याती के मुताबिक, मिल्की मिस्टी का 33.6% रेवेन्यू CAGR, बेहतर होते मार्जिन और करीब 32% RoE इसके मजबूत कारोबार को दिखाते हैं। वैल्यू-एडेड डेयरी सेगमेंट में कंपनी की मजबूत स्थिति भी इसके प्रीमियम वैल्यूएशन को सपोर्ट करती है।

FY26 की कमाई के आधार पर Milky Mist करीब 85 गुना P/E पर कारोबार कर रहा है, जबकि डेयरी सेक्टर का औसत P/E करीब 52.5 गुना है। यानी मौजूदा वैल्यूएशन सेक्टर औसत से काफी ज्यादा है। उनका मानना है कि कंपनी के मजबूत मार्जिन और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से प्रीमियम वैल्यूएशन को कुछ सपोर्ट मिलता है। फिर भी मजबूत लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली का रिस्क बना हुआ है।

निवेशकों को उन्होंने सलाह दी कि मौजूदा स्तरों पर शेयर को 150 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ होल्ड करें। अगर शेयरों में अच्छी गिरावट आए तो खरीदारी की सोच सकते हैं।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के चीफ रिसर्च ऑफिसर डॉ रवि सिंह ने मिल्की मिस्ट की लिस्टिंग पर कहा कि डेयरी सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले इस स्टॉक की कीमत काफी हाई है। ऐसे में ग्रोथ पर फोकस करने वाले निवेशकों के लिए यह शेयर ज्यादा बढ़िया हो सकता है। हालांकि, कुछ लोग लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर खरीदने के बजाय कीमत में गिरावट का इंतजार करना पसंद कर सकते हैं।

IPO को निवेशकों से मिला था तगड़ा रिस्पांस

Milky Mist Dairy Food IPO का साइज 1553 करोड़ रुपये का रहा, जिसमें 1428 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 125 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल रहा। इश्यू को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पांस मिला। यही वजह रही कि IPO अंतिम दिन 59.08 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था।

  • रिटेल निवेशकों का हिस्सा: 8.86 गुना सब्सक्राइब
  • NII कैटेगरी: 36.75 गुना
  • QIB कैटेगरी: 164.03 गुना
जानकारी विवरण
IPO की तारीख 11 से 13 अगस्त 2026
लिस्टिंग तारीख 18 अगस्त 2026
इश्यू प्राइस ₹140
लिस्टिंग प्राइस ₹165
लिस्टिंग गेन ₹25 प्रति शेयर
लिस्टिंग प्रीमियम करीब 17.86%
लॉट साइज 107 शेयर
न्यूनतम निवेश ₹14,980
IPO का आकार ₹1,553 करोड़
कुल सब्सक्रिप्शन 59.08 गुना
लिस्टिंग NSE और BSE

Milky Mist Dairy Food का कारोबार

Milky Mist Dairy Food एक पैकेज्ड फूड और डेयरी कंपनी है, जिसकी शुरुआत जुलाई 2014 में हुई थी। कंपनी दूध से बने कई तरह के वैल्यू-एडेड उत्पाद बनाती और बेचती है। प्रोडक्ट कैटेगरी में पनीर, चीज, मक्खन, दही, घी, योगर्ट, आइसक्रीम, UHT प्रोडक्ट्स, फ्रोजन फूड और रेडी-टू-ईट व रेडी-टू-कुक उत्पाद शामिल हैं।

मिल्की मिस्ट अपने मुख्य ब्रांड Milky Mist के अलावा SmartChef, Capella, Misty Lite, Briyas और Asal जैसे ब्रांड के तहत भी उत्पाद बेचती है। कंपनी किसानों से सीधे दूध खरीदकर उसे अपनी प्रोसेसिंग यूनिट्स में तैयार करती है। इसके बाद अपने कोल्ड-चेन नेटवर्क और अलग-अलग वितरण चैनलों के जरिए देशभर में उत्पाद पहुंचाती है। कंपनी के पास करीब 1,317 स्थायी कर्मचारी हैं।

Advertisement
First Published - August 18, 2026 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement