facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

मास्टरकार्ड समर्थित फिनटेक फर्म Pine Labs लाएगी आईपीओ!

Advertisement

फिनटेक फर्म को 1 अरब डॉलर के आईपीओ में 6 अरब डॉलर से अ​धिक मूल्यांकन की आस

Last Updated- June 22, 2024 | 6:35 AM IST
Pine Labs IPO

Pine Labs IPO: शेयर बाजार में आई तेजी को देखते हुए स्टार्टअप से लेकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों की भारतीय इकाइयां पूंजी बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रही हैं। मास्टरकार्ड और पीक-15 के निवेश वाली डिजिटल भुगतान कंपनी पाइन लैब्स भारत में करीब 1 अरब डॉलर का आरं​भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर विचार कर रही है। यह खबर उस समय आई है जब कंपनी को सिंगापुर की एक अदालत से अपनी सिंगापुर और भारतीय इकाइयों का विलय कर अपना मुख्यालय भारत ले जाने की मंजूरी मिल गई है।

उद्योग के सूत्रों के अनुसार पाइन लैब्स आईपीओ में 6 अरब डॉलर से ज्यादा के मूल्यांकन की उम्मीद कर रही है। आईपीओ में पाइन लैब्स नए शेयर के साथ ही सेकंडरी शेयर भी जारी कर सकती है। दो लोगों ने बताया कि कंपनी आईपीओ लाने से पहले और पूंजी जुटा सकती है। इस खबर को पहले ब्लूमबर्ग ने प्रका​शित किया था। इस बारे में पाइन लैब्स ने कोई जानकारी नहीं दी है।

अगर पाइन लैब्स का 1 अरब डॉलर का आईपीओ आता है तो यह पेटीएम की प्रवर्तक वन97 कम्युनि​केशंस के बाद किसी भी भारतीय फिनटेक कंपनी का सबसे बड़ा निर्गम होगा। वन97 कम्युनिकेशंस ने 2021 में आईपीओ के जरिये करीब 2.5 अरब डॉलर जुटाए थे।

भारत में कंपनियां इस साल अभी तक आईपीओ के जरिये करीब 7 अरब डॉलर जुटा चुकी है, जो 2023 की समान अवधि की तुलना तीन गुना से अ​धिक है।
सूत्रों ने कहा कि पाइन लैब्स के आईपीओ पर अभी प्रारं​​भिक स्तर पर बातचीत चल रही है और इस बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

बाजार में तेजी का फायदा उठाने के लिए कई कंपनियां आईपीओ लाने की होड़ में हैं। ह्युंडै मोटर ने अपनी भारतीय इकाई का आरं​भिक सार्वजनिक निर्गम लाने की योजना बनाई है, वहीं सॉफ्टबैंक और टेमासेक सम​र्थित ओला इले​क्ट्रिक के 5,500 करोड़ रुपये के आईपीओ को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है।

Advertisement
First Published - June 21, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement