facebookmetapixel
Advertisement
Bandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; रियल्टी शेयरों में भारी बिकवालीअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानून

बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 847 अंक चढ़कर फिर 60 हजार के पार

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 241.75 अंक यानी 1.35 फीसदी की तेजी के साथ 18,101.20 अंक पर बंद हुआ

Last Updated- January 09, 2023 | 5:00 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

घरेलू शेयर बाजारों में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 847 अंक का उछाल आया। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 846.94 अंक यानी 1.41 फीसदी की तेजी के साथ 60,743.31 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 989.04 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 241.75 अंक यानी 1.35 फीसदी की तेजी के साथ 18,101.20 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘अमेरिका में वेतन वृद्धि की गति धीमी पड़ने और सेवा गतिविधियों में गिरावट के साथ महंगाई के नरम होने से ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक नीतिगत दर के मामले में अपेक्षाकृत कम आक्रामक रुख अपनाएगा। इसके अलावा, दिसंबर में नौकरियां उम्मीद से बेहतर रहने से भी फेडरल रिजर्व के कम आक्रामक रुख अपनाने की उम्मीद है। इसके कारण अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में तेजी रही।’

उन्होंने कहा, ‘इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। आईटी कंपनियों के नतीजों से पहले क्षेत्र के शेयर चढ़े। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अनुकूल परिणाम से क्षेत्र के लिये उम्मीद बंधी है।’

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, विप्रो, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। टीसीएस का इस सप्ताह परिणाम आना है। इसको देखते हुए सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में अच्छी मांग देखने को मिली।

Top Losers

केवल तीन शेयर टाइटन, बजाज फिनसर्व और मारुति नुकसान में रहे।

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch: आज रखें इन स्टॉक्स पर नजर, करा सकते हैं अच्छी कमाई

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.67 फीसदी उछलकर 80.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 2,902.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement