facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीOpening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स करीब 250 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के नीचेStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताब

HDFC का नया फंड लॉन्च! सिर्फ ₹100 से कर सकते हैं निवेश, जानें डिटेल्स

Advertisement

HDFC AMC का नया फंड भारत की 30 बेहतरीन कंपनियों में करेगा निवेश! सिर्फ ₹100 से करें शुरुआत, बिना एंट्री-एग्जिट चार्ज के मिलेगा लॉन्ग-टर्म ग्रोथ का फायदा।

Last Updated- January 29, 2025 | 6:49 PM IST
Mutual Fund NFO

अगर आप कम जोखिम में अच्छी कंपनियों में पैसा लगाकर लंबी अवधि में मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो HDFC AMC आपके लिए एक नया फंड लेकर आया है! HDFC Nifty100 Quality 30 Index Fund को 31 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक सब्सक्राइब किया जा सकता है।

क्या है यह नया फंड?

यह एक पैसिव इंडेक्स फंड है, जो Nifty100 Quality 30 Total Returns Index (TRI) के प्रदर्शन को फॉलो करेगा। मतलब, यह उन 30 बेहतरीन कंपनियों में निवेश करेगा, जो मजबूत बैलेंस शीट और फाइनेंशियल ग्रोथ के लिए जानी जाती हैं।

HDFC AMC का कहना है कि यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतरीन रहेगा, जो क्वालिटी कंपनियों में निवेश कर लॉन्ग-टर्म ग्रोथ चाहते हैं।

क्यों खास है यह फंड?

  • सिर्फ ₹100 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
  • SIP की ‘पॉज फैसिलिटी’ मिलेगी यानी जरूरत पड़ने पर SIP रोक भी सकते हैं।
  • कोई एंट्री या एग्जिट लोड नहीं है, यानी निवेश और निकासी पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।
  • बेस्ट 30 कंपनियों का चयन – ये कंपनियां रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE), कर्ज-इक्विटी अनुपात और कमाई की स्थिरता के आधार पर चुनी गई हैं।

कितना रिटर्न मिल सकता है?

अगर पुराने आंकड़ों को देखें, तो Nifty100 Quality 30 TRI ने अब तक 13.6% का सालाना रिटर्न दिया है, जो कि Nifty 100 TRI (12.4%) से ज्यादा है। हालांकि, निवेश से पहले यह समझ लें कि पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते।

फंड को कौन मैनेज करेगा?

इस फंड का जिम्मा निर्माण मोरखिया और अरुण अग्रवाल के पास होगा, जो इंडेक्स इन्वेस्टिंग के एक्सपर्ट माने जाते हैं।

HDFC AMC का क्या कहना है?

HDFC AMC के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नवनीत मुन्होत ने कहा, “यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतरीन रहेगा, जो भारत की मजबूत कंपनियों में पैसा लगाकर लॉन्ग-टर्म ग्रोथ चाहते हैं।”

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 6:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement