facebookmetapixel
Advertisement
Bonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटीPetrol Diesel Price Hike: 10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में ₹100 के करीब पहुंचा पेट्रोलकच्चे कपास पर 11% आयात शुल्क हटाने की तैयारी में सरकार, टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगी बड़ी राहत

Vikram Solar IPO मिला क्या? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, ग्रे मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स

Advertisement

Vikram Solar IPO Allotment: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 4,39,32,485 शेयरों के मुकाबले 2,47,88,10,510 शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन मिला।

Last Updated- August 22, 2025 | 10:23 AM IST
Vikram Solar IPO Allotment

Vikram Solar IPO allotment: विक्रम सोलर आईपीओ के अलॉटमेंट को शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को फाइनल रूप दिया जाएगा। निवेशकों से शानदार रिस्पांस मिलने और 56 गुना से जायदा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए गुरुवार (21 अगस्त) को बंद हो गया था। आईपीओ 19 अगस्त से 21 अगस्त सब्सक्राइब करने के लिए खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 4,39,32,485 शेयरों के मुकाबले 2,47,88,10,510 शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन मिला।

Vikram Solar IPO: आईपीओ अलॉट कैसे चेक करें

विक्रम सोलर आईपीओ अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद निवेशक बीएसई, एनएसई या रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट एमयूएफजी इनटाइम इंडिया वेबसाइट (पूर्व में लिंक इनटाइम इंडिया) पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Patel Retail IPO Allotment: शेयर मिले या नहीं? एक क्लिक में चेक करें स्टेटस, GMP दे रहा मुनाफे के संकेत

BSE पर Vikram Solar IPO allotment अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Vikram Solar IPO allotment या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Vikram Solar IPO Allotment का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

विक्रम सोलर आईपीओ (Vikram Solar IPO allotment) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipo.bigshareonline.com/ipo_status.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Vikram Solar IPO GMP

विक्रम सोलर आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर शुक्रवार को ग्रे मार्केट में मज़बूत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों ने बताया कि विक्रम सोलर आईपीओ के शेयर 377 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 332 रुपये से 45 रुपये ज्यादा है और करीब 13.55% का ग्रे मार्केट प्रीमियम दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: इस IPO ने कर दिया धमाका! हर लॉट पर बना ₹5760 का तगड़ा मुनाफा – आपने लगाया था दांव?

Vikram Solar IPO listing forecast

विक्रम सोलर के शेयर मंगलवार, 26 अगस्त, 2025 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। ग्रे मार्केट के मौजूदा रुझान कंपनी के शेयरों के लिए अनुकूल लिस्टिंग का संकेत दे रहे हैं। अगर मौजूदा जीएमपी बरकरार रहता है, तो कंपनी के शेयर आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को लिस्टिंग पर 13 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे सकते हैं।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement