facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

इस IPO ने कर दिया धमाका! हर लॉट पर बना ₹5760 का तगड़ा मुनाफा – आपने लगाया था दांव?

Advertisement

Regaal Resources IPO: निवेशकों को लिस्टिंग पर तगड़ा मुनाफा मिला है। निवेशकों को हर शेयर पर करीब 40 रुपये का फायदा हुआ है। रीगल रिसोर्सेज आईपीओ के एक लॉट में 144 शेयर थे।

Last Updated- August 20, 2025 | 11:03 AM IST
Saatvik Green Energy IPO

Regaal Resources IPO Listing: मक्का के स्पेशल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी रीगल रिसोर्सेज के शेयर बुधवार (20 अगस्त) को शेयर बाजार में जोरदार एंट्री के साथ लिस्ट हो गए। कंपनी के शेयर एनएसई पर 141 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 102 रुपये से 38.2 प्रतिशत ज्यादा है। बीएसई पर रीगल रिसोर्सेज आईपीओ के शेयर 141.8 पर खुले, जो प्राइस बैंड की तुलना में 39 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, लिस्ट होने के बाद शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई और शेयर ₹136 पर कारोबार कर रहा था, जो लिस्टिंग प्राइस से 4 प्रतिशत कम है।

Regaal Resources IPO Listing Gain

रीगल रिसोर्सेज आईपीओ के निवेशकों को लिस्टिंग पर तगड़ा मुनाफा मिला है। निवेशकों को हर शेयर पर करीब 40 रुपये का फायदा हुआ है। रीगल रिसोर्सेज आईपीओ के एक लॉट में 144 शेयर थे। इस तरह, एक लॉट पर 5760 रुपये का लिस्टिंग गेन बनता है।

यह भी पढ़ें: Mangal Electrical IPO में निवेश का मौका, GMP 4% ऊपर – जानें सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं

Regaal Resources IPO final subscription status

रीगल रिसोर्सेज के 306 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 96 से 102 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ के एक लॉट में 144 शेयर शामिल थे। पब्लिक इश्यू को 2,09,99,664 शेयरों की पेशकश की तुलना में 3,35,73,74,544 शेयरों के लिए बोलियां मिली है। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रीगल रिसोर्सेज आईपीओ को कुल मिलाकर 159.88 गुना सब्सक्राइब किया गया।

आईपीओ में नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने सबसे ज़्यादा अप्लाई किया गया। उन्होंने अपने लिए रिजर्व हिस्से को 356.73 गुना अप्लाई किया। इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने 190.97 गुना ज़्यादा सब्सक्राइब किया। वहीं, रिटेल निवेशकों ने अपनी श्रेणी में 57.75 गुना ज़्यादा अप्लाई किया।

Advertisement
First Published - August 20, 2025 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement