facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Upcoming IPO: टाटा कैपिटल, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स अगले हफ्ते 27,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के आईपीओ लाएंगे

Advertisement

Upcoming IPO: इन दोनों आईपीओ के आकार और उनके मूल समूहों के कद को देखते हुए, इनमें निवेशकों की गहरी दिलचस्पी की उम्मीद है

Last Updated- October 05, 2025 | 3:21 PM IST
IPO and Stocks

Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते हलचल रहने की संभावना है, क्योंकि दो बड़ी कंपनियां टाटा कैपिटल लिमिटेड (Tata Capital Ltd) और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (LG Electronics India) अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेश करने की तैयारी में हैं, जिनका कुल मूल्य 27,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

दोनों IPOs में निवेशकों की गहरी दिलचस्पी

इन दोनों आईपीओ के आकार और उनके मूल समूहों के कद को देखते हुए, इनमें निवेशकों की गहरी दिलचस्पी की उम्मीद है। ये आईपीओ ऐसे समय में आ रहे हैं, जब व्यापक इक्विटी बाजार में तनाव के बावजूद, भारतीय प्राथमिक बाजार में तेजी है। वर्ष 2025 में कुल 78 कंपनियां पहले ही आईपीओ के जरिये मुख्य बाजार में प्रवेश कर चुकी हैं, और इस महीने कई निर्गम आने की योजना है।

Also Read: FPI Data: सितंबर में FPIs ने निकाले ₹23,885 करोड़, शेयर बाजार से 3 महीने में भारी निकासी

साल का सबसे बड़ा आईपीओ ला रहा टाटा कैपिटल

इस साल अब तक सबसे बड़ा निर्मग 15,512 करोड़ रुपये का टाटा कैपिटल का आईपीओ है। यह छह अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और आठ अक्टूबर को बंद होगा। इस पेशकश में 21 करोड़ शेयरों का नया निर्गम और 26.58 करोड़ शेयरों बिक्री पेशकश शामिल है।

LG इंडिया का आईपीओ ₹11,607 करोड़ का

इसके ठीक बाद, दक्षिण कोरिया के एलजी समूह की भारतीय शाखा एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड 7-9 अक्टूबर तक अपना 11,607 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खोलेगी। पिछले साल हुंदै मोटर्स इंडिया के लिस्ट होने के बाद यह भारतीय बाजारों में प्रवेश करने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी होगी।

Also Read: MCap: टॉप 7 कंपनियों का मार्केट वैल्यू बढ़ा ₹74 हजार करोड़, HDFC बैंक ने मारी छलांग

एलजी का आईपीओ पूरी तरह 10.18 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) के रूप में है। टाटा कैपिटल के शेयर 13 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है, जबकि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर 14 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। इसके अलावा रूबिकॉन रिसर्च का 1,377.5 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम नौ अक्टूबर को खुलेगा, और वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट का 3,000 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम अभी चल रहा है।

Advertisement
First Published - October 5, 2025 | 3:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement