facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुलेंगे कमाई के दो नए मौके, कुल ₹47 करोड़ जुटाएंगी कंपनियां

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते RFBL फ्लेक्सी-पैक और गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के SME IPO खुल रहे हैं। ये कंपनियां ₹47 करोड़ जुटाने के लिए 12 मई को दस्तक देंगी

Last Updated- May 10, 2026 | 5:47 PM IST
IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते मेनबोर्ड IPO की भले ही शांति हो, लेकिन SME सेक्टर में थोड़ी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह दो छोटी कंपनियां अपना IPO लेकर आ रही हैं, जिनका लक्ष्य बाजार से करीब 47 करोड़ रुपये जुटाने का है। ये दोनों ही IPO निवेश के लिए 12 मई को खुलेंगे और 14 मई तक खुले रहेंगे।

RFBL फ्लेक्सी-पैक IPO: पैकेजिंग सेक्टर में दांव

इस हफ्ते का सबसे बड़ा IPO ‘RFBL फ्लेक्सी-पैक’ का है। यह कंपनी IPO के जरिए कुल 35.33 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी इसके लिए 70.65 लाख नए शेयर जारी करेगी। कंपनी ने प्रति शेयर 47 से 50 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 6,000 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये होगी।

साल 2005 में शुरू हुई यह कंपनी गुजरात में स्थित है और मल्टीलेयर फ्लेक्सिबल पैकेजिंग सामान बनाती है। इसके क्लाइंट फूड, फार्मा और होम केयर जैसे बड़े सेक्टर में फैले हुए हैं। कंपनी IPO से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल अपना कारोबार बढ़ाने और कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। इसकी लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल: कर्ज चुकाने पर फोकस

दूसरा IPO ‘गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल’ का है, जो 11.61 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी 27 लाख नए शेयर जारी कर रही है। इसका प्राइस बैंड 41 से 43 रुपये रखा गया है। निवेशकों को इसमें भी कम से कम 6,000 शेयर खरीदने होंगे, जिसके लिए 2.58 लाख रुपये का निवेश जरूरी है। इसकी लिस्टिंग BSE SME पर होगी।

Also Read: MCap: शेयर बाजार में भूचाल! टॉप 4 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 ट्रिलियन घटा, SBI सबसे ज्यादा टूटा

यह कंपनी खुद दवाएं बनाने के बजाय ‘एसेट-लाइट’ मॉडल पर काम करती है। यानी यह बाहर से दवाएं बनवाकर अपने ‘गोल्डलाइन’ ब्रांड के तहत बेचती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में दिल की बीमारी, डायबिटीज और बच्चों की देखभाल से जुड़ी दवाएं शामिल हैं। कंपनी इस IPO से मिलने वाले पैसे का बड़ा हिस्सा यानी करीब 8.35 करोड़ रुपये अपना पुराना कर्ज चुकाने में खर्च करेगी।

अहम तारीखें और लिस्टिंग

अगर आप इन दोनों में से किसी भी IPO में पैसा लगाना चाहते हैं, तो 12 मई से 14 मई 2026 के बीच आवेदन कर सकते हैं। शेयरों का अलॉटमेंट होने के बाद इन कंपनियों की बाजार में लिस्टिंग 19 मई को होने की संभावना है। फिलहाल बाजार में इन दोनों ही IPO का GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम जीरो बना हुआ है।

Advertisement
First Published - May 10, 2026 | 5:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement