facebookmetapixel
Advertisement
इंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की रायदौड़ने को तैयार ये 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर! ब्रोकरेज बुलिश, 26% तक रिटर्न संभवमिल्की मिस्ट IPO की लिस्टिंग पर बरसा पैसा! निवेशकों को हर लॉट पर ₹4440 तक का प्रॉफिट, शेयर अब बेच दें या रखें?भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, Colgate-Palmolive और Groww ने MidCap इंडेक्स पर बनाया दबावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजर

लक्ष्मी इंडिया फाइनैंस का आईपीओ 29 को खुलेगा

Advertisement

कंपनी ने बुधवार को इसके लिए मूल्य दायरा 150-158 रुपये प्रति शेयर तय किया। आईपीओ 31 जुलाई को बंद होगा।

Last Updated- July 23, 2025 | 11:24 PM IST
IPO

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लक्ष्मी इंडिया फाइनैंस लिमिटेड का 254 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 29 जुलाई को खुलेगा। कंपनी ने बुधवार को इसके लिए मूल्य दायरा 150-158 रुपये प्रति शेयर तय किया। आईपीओ 31 जुलाई को बंद होगा।

जयपुर की इस कंपनी का आईपीओ 1.84 करोड़ इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 56.38 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। कुल मिलाकर, मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ का आकार 254.26 करोड़ रुपये आंका गया है।

कंपनी ने बताया कि नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग पूंजी आधार को मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा, ताकि ऋण और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए भविष्य की पूंजीगत जरूरतों को पूरा किया जा सके।

गैर-जमा एनबीएफसी लक्ष्मी इंडिया फाइनैंस ग्राहकों को एमएसएमई ऋण, वाहन ऋण, निर्माण ऋण और अन्य ऋण समाधान सहित विभिन्न सेवाएं मुहैया कराती है। मार्च 2025 तक, कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 36 प्रतिशत की सालाना वृद्धि की दर से बढ़कर 1,277 करोड़ रुपये हो गईं, जो मार्च, 2023 में 687 करोड़ रुपये थीं। 

Advertisement
First Published - July 23, 2025 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement