facebookmetapixel
Advertisement
Marico और Radico Khaitan में दिखा कमाई का दम, एक्सपर्ट ने दिए टारगेटiPhone 17 ने मचाया धमाल! Vivo-Oppo को पछाड़कर बना भारत का नंबर 1 फोनMSCI EM: 0.8% पर अटकी Reliance-HDFC Bank की हिस्सेदारी, TSMC बनी विदेशी निवेशकों का फेवरेटUS-Iran War: Trump ने ‘Project Freedom’ रोका, Iran से डील की उम्मीद बढ़ीHero MotoCorp ने किया 75 रुपये डिविडेंड का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट₹100 से कम वाले शेयरों में बड़ा ब्रेकआउट, इन 5 स्टॉक्स पर बुलिश हुए एक्सपर्टStock Market Update: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Nifty 24,100 के करीब; Coforge ने लगाई 10% की छलांगStocks To Watch Today: आज के ट्रेडिंग सेशन में L&T, Biocon, Vedanta समेत कई स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे; बाजार में रह सकता है जोरदार मूवशोरूम्स में उमड़ी भीड़: अप्रैल में बिके रिकॉर्ड 26.1 लाख वाहन, ग्रामीण इलाकों ने शहरों को पछाड़ा!बायोकॉन में उत्तराधिकार का आगाज! किरण मजूमदार-शॉ ने भतीजी क्लेयर को चुना अपना वारिस

Inventurus Knowledge Solutions IPO: शेयर अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें स्टेटस; मजबूत लिस्टिंग के संकेत, GMP ₹400 के पार

Advertisement

इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस के आईपीओ को 1,03,66,780 शेयरों के मुकाबले 54,60,81,712 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

Last Updated- December 17, 2024 | 9:01 AM IST
Vikram Solar IPO

Inventurus Knowledge Solutions (IKS) IPO allotment today: इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस (IKS) आईपीओ शेयरों के अलॉटमेंट को आज यानी मंगलवार (17 दिसंबर) को फ़ाइनल रूप दिया जाएगा। निवेशकों के मजबूत रिस्पांस के साथ आईपीओ 16 दिसंबर को अप्लाई करने के लिए बंद हो गया था।

कितना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ ?

इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस के आईपीओ को 1,03,66,780 शेयरों के मुकाबले 54,60,81,712 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन स्टेटस 52.68 गुना रहा।

आईकेएस आईपीओ में क्यूआईबी की ओर से सबसे अधिक मांग देखी गई, जिन्होंने 80.64 गुना अप्लाई किया। इसके बाद एनआईआई ने 23.25 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया। वहीं, रिटेल निवेशकों (RIIs) ने आईपीओ को 14.55 गुना सब्सक्राइब किया।

इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस (IKS) आईपीओ का जीएमपी

आईकेएस के नॉन-लिस्टेड शेयर मंगलवार (17 दिसंबर) को मजबूत प्रीमियम पर थे। ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों के अनुसार, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 1,750 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एन्ड 1,329 रुपये के मुकाबले 417 रुपये या 31.68% का प्रीमियम दर्शाता है।

BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Inventurus Knowledge Solutions IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Inventurus Knowledge Solutions के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement