facebookmetapixel
Advertisement
₹7.4 लाख करोड़ की ऑर्डर बुक फिर भी क्यों टूटा L&T का शेयर? ब्रोकरेज ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रैटेजीGold-Silver Price Today: चांदी फिर 2.50 लाख पार, सोना भी हुआ महंगा; चेक करें आज के रेटExplainer: SIF निवेशकों की जरूरत या प्रोडक्ट पुश? क्या दूर होंगी म्युचुअल फंड्स की कमियांMarico और Radico Khaitan में दिखा कमाई का दम, एक्सपर्ट ने दिए टारगेटiPhone 17 ने मचाया धमाल! Vivo-Oppo को पछाड़कर बना भारत का नंबर 1 फोनMSCI EM: 0.8% पर अटकी Reliance-HDFC Bank की हिस्सेदारी, TSMC बनी विदेशी निवेशकों का फेवरेटUS-Iran War: Trump ने ‘Project Freedom’ रोका, Iran से डील की उम्मीद बढ़ीHero MotoCorp ने किया 75 रुपये डिविडेंड का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट₹100 से कम वाले शेयरों में बड़ा ब्रेकआउट, इन 5 स्टॉक्स पर बुलिश हुए एक्सपर्टStock Market Update: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Nifty 24,100 के करीब; Coforge ने लगाई 10% की छलांग

DAM Capital Advisors का IPO हुआ ओपन, अप्लाई करें या नहीं, जानें GMP समेत ब्रोकरेज की राय

Advertisement

DAM Capital Advisors के नॉन लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹431 के प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जो IPO के ऊपरी प्राइस बैंड ₹283 से ₹148 या 52.30% ज्यादा है।

Last Updated- December 19, 2024 | 10:22 AM IST
Sri Lotus Developers IPO

DAM Capital Advisors IPO Opens: निवेश बैंकिंग कंपनी डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स का आईपीओ गुरुवार (19 दिसंबर) से अप्लाई करने के लिए ओपन हो गया। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 269-283 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ 19 दिसंबर को खुलकर 23 दिसंबर को बंद होगा। इश्यू खुलने के एक दिन पहले बुधवार को एंकर (बड़े) निवेशक शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

DAM Capital Advisors IPO का साइज

इस IPO के जरिए कंपनी की पूरी तरह से 2,96,90,900 इक्विटी शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ₹840.25 करोड़ जुटाने की योजना है। प्रमोटर समूह के तहत धर्मेश अनिल मेहता 30,98,850 इक्विटी शेयर बेच रहे हैं, जबकि अन्य निवेशक जैसे Multiples Alternate Asset Management, नरोत्तम सत्यनारायण सेखसरिया, RBL बैंक और Easyaccess Financial Services भी अपने शेयर बेच रहे हैं।

DAM Capital Advisors IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज

IPO का प्राइस बैंड ₹269-283 प्रति शेयर तय किया गया है। न्यूनतम लॉट साइज 53 शेयरों का है। खुदरा निवेशक को एक लॉट के लिए ₹14,999 की जरूरत होगी, जबकि अधिकतम 134 लॉट यानी 689 शेयरों के लिए ₹1,94,987 चाहिए।

DAM Capital Advisors IPO का GMP

DAM Capital Advisors के नॉन लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹431 के प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जो IPO के ऊपरी प्राइस बैंड ₹283 से ₹148 या 52.30% ज्यादा है।

IPO का अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

इस IPO की सब्सक्रिप्शन विंडो 19 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर को बंद होगी। IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 24 दिसंबर को फाइनल होगा। DAM Capital Advisors के शेयर 27 दिसंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

क्या DAM Capital Advisors IPO में निवेश करें?

SBI Securities का सुझाव: लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करें

SBI Securities के विश्लेषकों ने इस IPO को लंबी अवधि के नजरिए से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ₹283 के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का FY24 P/E मल्टीपल 28.4x है। कंपनी ने FY22-FY24 के बीच राजस्व, EBITDA और PAT में क्रमशः 38.9%, 76.7% और 79.5% की CAGR ग्रोथ दिखाई है।

Bajaj Broking का सुझाव: लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करें

Bajaj Broking ने भी कंपनी की मजबूत बाजार स्थिति, विविध ग्राहक आधार और शानदार वित्तीय प्रदर्शन को देखते हुए इसे लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। FY24 में कंपनी की कुल आय ₹182 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹70.52 करोड़ रहा है, जो इसके मजबूत प्रदर्शन और भविष्य की क्षमता को दिखाता है।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement