facebookmetapixel
Advertisement
अब छोटे शहरों में भी छाया प्रीमियम फूड का ट्रेंड! Flipkart पर कोरियन स्नैक्स और हेल्दी प्रोडक्ट्स की बढ़ी डिमांडBMW खरीदने की सोच रहे हैं? जल्द बढ़ सकती हैं कीमतें, कंपनी ने दिया बड़ा संकेतSBI Funds Management IPO का इंतजार खत्म! प्राइस बैंड फाइनल, जानें तारीख और अन्य डिटेल्सTata Motors का बड़ा प्लान! 2031 तक बेचेगी 12 लाख से ज्यादा कारें, 20% मार्केट शेयर पर नजरStock Market Today: GIFT Nifty के मजबूत संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; US-Iran तनाव पर निवेशकों की नजरStocks To Buy Today: गिरते बाजार में कहां लगाएं पैसा? अजीत मिश्रा ने बताए Buy और Sell के दमदार स्टॉक्सStocks To Watch Today: आज कमाई करा सकते हैं ये शेयर! TCS, Tata Steel, SBI, TVS Motor समेत कई कंपनियों से आए बड़े अपडेटEditorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाई

INR vs USD: रुपया 11 पैसे की की गिरावट के साथ 82.60 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 5:24 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutterstock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत निकासी से भी रुपये पर दबाव रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.57 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.54 के उच्चस्तर और 82.61 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी बढ़कर 104.74 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 फीसदी बढ़कर 84.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 501.73 अंक की गिरावट के साथ 58,909.35 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 424.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement