facebookmetapixel
Advertisement
Market Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेट

INR vs USD : रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 फीसदी बढ़कर 103.30 हो गया।

Last Updated- March 21, 2023 | 6:47 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार से विदेशी धन की निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बाजारों में तेजी का रुख भी निवेशकों की चिंता को दूर कर पाने में विफल रहा। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बुधवार को घोषित किये जाने वाले ब्याज दर वृद्धि के संदर्भ में फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.54 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.53 के उच्चस्तर और 82.70 के निचले स्तर के दायरे में घट-बढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 फीसदी बढ़कर 103.30 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 74.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 445.73 अंक बढ़कर 58,074.68 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 2,545.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement