ग्लोबल इनोवेटिव इंडेक्स (जीआईआई) 2024 में भारत ने कुल 133 अर्थव्यवस्थाओं में से 39वां स्थान प्राप्त किया है। भारत को 38.3 अंक हासिल हुए और इसने बीते साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बीते साल भारत 38.1 अंक के साथ 40वें स्थान पर था।
रिपोर्ट के अनुसार भारत केंद्रीय और दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ अर्थव्यवस्थाओं के चार्ट्स में शीर्ष पर है। इसके अलावा भारत निम्न मध्यम आय वर्ग के देशों के समूह में एक ऐसा देश है जिसने अपने विकास के हिसाब से नवाचार में अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत निम्न मध्यम आय समूह वर्ग के देशों में सर्वश्रेष्ठ नवोन्मेषी अर्थव्यवस्था है।
रिपोर्ट के अनुसार, ‘भारत की मजबूती आईसीटी सेवा निर्यात (प्रथम), हासिल वेंचर कैपिटल (छह) और अमूर्त परिसंपत्ति तीव्रता (सात) जैसे सूचकांकों के आधार पर रही। भारत की यूनिकॉर्न कंपनियों ने देश को वैश्विक स्तर पर 8वां स्थान दिलाया।