बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टॉप-10 कंपनियों में गिनी जाने वाली 5 कंपनियों से शुक्रवार को बंद हुए शेयर बाजार में कुल मिलाकर 30,737.51 करोड रुपये का नुकसान हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखी गई है।
पिछले पूरे सप्ताह में सेसेंक्स में 183.37 यानी 0.30 फीसदी की ग्रोथ हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक. एसबीआई और बजाज फाइनेंस के शेयरों मे गिरावट हुई। वही एचडीएफसी बैंक, इंन्फोसिस, हिंदूस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और एलआईसी के शेयरों में तेजी देखी गई। जिससे इन कंपनियों के शेयरधारक फायदे में रहे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के कुल बाजार पूंजीकरण 17,68,144.77 करोड़ रुपये में 12,883.7 करोड़ रुपये की निकासी हुई।
एसबीआई के पूंजीकरण में 9,147.73 करोड़ रुपये की कमी आई।
टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 5,323.92 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक में 2,922 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस में 460.13 करोड़ रुपये की भारी कमी आई।
वही दूसरी ओर बाजाार पूंजीकरण में बढ़त वाली कंपनियों में हिंदूस्तान यूनिलीवर मे 9,128.17 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक में 4835.37 करोड़ रुपये, इन्फोसिस में 1220.24 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी सबसे आगे बनी हुई है। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदूस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक. एसबीआई और बजाज फाइनेंस और एलआईसी हैं।