facebookmetapixel
Advertisement
क्या Adani Ports और JSW Infra में अभी भी है कमाई का मौका? मोतीलाल ओसवाल ने बताईं BUY की बड़ी वजहेंITR Filing Alert: विदेश में अकाउंट रखने वालों के लिए नया सिस्टम, AIS में दिखेगी विदेशी संपत्तियों की जानकारीयूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस का रास्ता खुला: जन स्मॉल फाइनैंस बैंक, वित्त वर्ष 27 में 80% मुनाफा बढ़ने की उम्मीदRBI की सख्ती! जब्त मकानों और जमीनों पर अब नहीं चलेगी देरी, 7 साल में करना होगा निपटानरुपया क्यों हो रहा है कमजोर? RBI की बड़ी योजना पर नहीं मिला वैसा रिस्पॉन्स, अब बढ़ी चिंताअमेरिका-ईरान तनाव से फिर चढ़ा कच्चा तेल, ब्रेंट 85 डॉलर के करीब; डॉलर पर क्यों बना दबाव?₹62,500 करोड़ की स्कीम का किन मोबाइल कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा? मैन्युफैक्चरिंग के लिए बनेगी गेमचेंजरNCLT के फैसले से बदली मैकलॉयड की किस्मत, चाय बागानों की बिक्री को मिली हरी झंडीHUL की ग्रोथ पर भरोसा, ICICI Securities ने BUY रेटिंग रखी बरकरार; 32% तक तेजी की उम्मीदOpening Bell: Sensex 257 अंक चढ़ा, Nifty 24,160 के पार; मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी

हैप्पी फोर्जिंग्स IPO में शानदार शुरुआत, शेयर 21% प्रीमियम पर बंद

Advertisement

आरबीजेड ज्वैलर्स आईपीओ में 5% उछाल, शेयर 105 रुपये पर बंद

Last Updated- December 27, 2023 | 11:08 PM IST
Gaudium IVF IPO

हैप्पी फोर्जिंग्स के शेयरों ने बुधवार को एक्सचेंजों पर मजबूती के साथ शुरुआत की। यह शेयर अपने इश्यू प्राइस से 17 फीसदी ऊपर 1,001 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और अंत में 21 फीसदी प्रीमियम के साथ 1,030 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने अपने आईपीओ का कीमत दायरा 808 से 850 रुपये प्रति शेयर तय किया था। 1,008 करोड़ रुपये के आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए जबकि 608 करोड़ रुपये का ओएफएस रहा। आईपीओ को 82 गुना आवेदन मिले थे।

सूचीबद्धता के बाद हैप्पी फोर्जिंग्स का बाजार पूंजीकरण 9,701 करोड़ रुपये रहा और उसकी योजना आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल प्लांट व मशीनरी की खरीद व कर्ज चुकाने में करने की है। आरबीजेड ज्वैलर्स का शेयर पहले दिन अपने इश्यू प्राइस से 5 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।

यह शेयर अपने इश्यू प्राइस 100 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और 105 रुपये पर बंद हुआ। आरबीजेड ने आईपीओ का कीमत दायरा 95 से 100 रुपये तय किया था।

क्रेडो ब्रांड्स का शेयर 282 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और अंत में 11.6 फीसदी प्रीमियम के साथ 312.5 रुपये पर बंद हुआ। 549.8 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस था। कंपनी ने इसका कीमत दायरा 266 से 280 रुपये प्रति शेयर तय किया था। कंपनी मुफ्ती ब्रांड के तहत कपड़ों और एक्सेसरीज की खुदरा बिक्री करती है। इस साल सितंबर तक कंपनी के 591 शहरों में 1,807 हैं।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement