facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank Share Price: ₹1,020 से ₹726 पर आया शेयर, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉकदो साल से एक दायरे में बाजार, अब आगे तेजी की उम्मीद? मार्केट एक्सपर्ट ने बताया आगे का नजरियाGautam Adani को US कोर्ट से बड़ी राहत! फैसला आते ही Adani Group के शेयरों में मची तेजी, 3.5% तक उछला शेयरPower Grid में बीमा कंपनियों ने बढ़ाई हिस्सेदारी, विदेशी निवेशकों ने घटाई, क्या कहता है बदलता रुझान?Gold, Silver price today: सुरक्षित निवेश मांग से सोना ₹1600 चढ़ा, चांदी ₹3132 चमकीBSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलावजुलाई में SBI Life की रफ्तार तेज, HDFC Life पिछड़ी; आगे कैसी रहेगी बीमा कंपनियों की चाल?Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परStock Market Update: Sensex धड़ाम, 400 अंक लुढ़का; Gland Pharma और Devyani International में जबरदस्त उछालStocks To Watch Today: BEL से Lupin तक 10 शेयरों में बड़ा अपडेट, कहीं मिला ऑर्डर तो कहीं जुटेगा पैसा; आज बाजार में किस स्टॉक पर रहेगी नजर?

इन 3 Pharma Stocks में बना गोल्डन क्रॉस, टेक्निकल चार्ट में 22% तक दिख रहा अपसाइड

Advertisement

Sun Pharma, Aurobindo Pharma और Divi’s Labs के चार्ट में मजबूत अपसाइड; गोल्डन क्रॉस बनने से शॉर्ट-टर्म ट्रेंड हुआ और पॉज़िटिव

Last Updated- November 27, 2025 | 12:01 PM IST
Pharma Sector

Sun Pharma के शेयर में पिछले 7 महीनों में पहली बार ‘Golden Cross’ बना है। टेक्निकल भाषा में Golden Cross तब बनता है जब किसी शेयर का 50-दिन का मूविंग एवरेज (50-DMA) बढ़कर 200-दिन के मूविंग एवरेज (200-DMA) के ऊपर चला जाता है। इसे आम तौर पर तेजी का संकेत माना जाता है, क्योंकि यह बताता है कि शेयर का शॉर्ट टर्म ट्रेंड मजबूत हो रहा है। Sun Pharma का 50-DMA फिलहाल ₹1,683 है, जबकि 200-DMA ₹1,681 है। इससे पहले 11 मार्च को Sun Pharma के शेयर में ‘Death Cross’ बना था, जिसमें 50-DMA, 200-DMA के नीचे चला जाता है। उस समय, शेयर करीब 6% गिरकर सितंबर के अंत में ₹1,548 तक आ गया था।

Also Read: Stock Market: सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 26100 के पार; इन 3 ‘बड़ी’ वजहों से भागा बाजार

Sun Pharma के अलावा Aurobindo Pharma और Divi’s Laboratories में भी हाल ही में Golden Cross बनते देखा गया है।

तकनीकी नजरिया

Sun Pharma

मौजूदा भाव: ₹1,785
संभावित बढ़त: 9.2%
सपोर्ट: ₹1,750; ₹1,737; ₹1,718
रेजिस्टेंस: ₹1,850

चार्ट यह दिखाता है कि जब तक शेयर ₹1,718 के ऊपर ट्रेड कर रहा है, तब तक इसका रुझान मजबूत रह सकता है। बीच-बीच में इसे ₹1,750 और 20-DMA (₹1,737) पर सपोर्ट मिल सकता है। ऊपर की ओर, शेयर कोशिश कर सकता है कि मंथली बोलिंजर बैंड के ऊपरी स्तर ₹1,950 को टेस्ट करे। हालांकि ₹1,850 पर इसे रुकावट मिल सकती है।

Sun Pharma stock outlook

Aurobindo Pharma

मौजूदा भाव: ₹1,204
संभावित बढ़त: 22.1%
सपोर्ट: ₹1,180; ₹1,157
रेजिस्टेंस: ₹1,230; ₹1,320; ₹1,380

पिछले तीन महीनों में स्टॉक करीब 22% चढ़ चुका है। यह फिलहाल अपने 20-DMA (₹1,180) के पास ट्रेड कर रहा है। अगर यह स्तर टूटता है तो अगला बड़ा सपोर्ट ₹1,157 पर होगा। ऊपर की तरफ, पिछले तीन हफ्तों से स्टॉक ₹1,229 (वीकली सुपर-ट्रेंड लाइन) के पास अटक रहा है। इसे पार करते ही शेयर में तेजी आकर यह ₹1,470 तक जा सकता है। बीच में ₹1,320 और ₹1,380 पर रेजिस्टेंस हैं।

Aurobindo Pharma stock outlook

Divi’s Laboratories

मौजूदा भाव: ₹6,472
संभावित बढ़त: 5.1%
सपोर्ट: ₹6,350; ₹6,215
रेजिस्टेंस: ₹6,570; ₹6,700

स्टॉक ने हाल ही में 50-DMA और 100-DMA (लगभग ₹6,350) से सपोर्ट पाकर वापसी की है। इसके अलावा 200-DMA (₹6,215) शेयर के लिए बड़ा सपोर्ट माना जा रहा है। ऊपर की तरफ, स्टॉक को 20-DMA (₹6,570) पर रुकावट (रेजिस्टेंस) मिल सकती है और इसके बाद ₹6,700 पर ट्रेंड लाइन से रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है। चार्ट के हिसाब से, अभी शेयर ज्यादा से ज्यादा ₹6,800 तक ही जा सकता है।

Divis Labs stock outlook

Advertisement
First Published - November 26, 2025 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement