facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Gold at record high: सोने में लगातार चौथे सप्ताह भी बढ़त, डॉलर की कमजोरी और ट्रंप की टिप्पणियों का असर

Advertisement

अखिल भारतीय सराफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 83,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- January 24, 2025 | 10:17 PM IST
Gold and Silver Price today

Gold at record high: सोने की कीमतें शुक्रवार को अक्टूबर के बाद से अपने सर्वा​धिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं और लगातार चौथे सप्ताह इनमें बढ़त दर्ज की जा सकती है। सोने में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ब्याज दरों को कम करने की अपील और उनकी व्यापार नीतियों के बारे में अनिश्चितता के कारण आई है। सोने का हाजिर भाव 0.7 फीसदी चढ़कर 2,774.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कीमतें 31 अक्टूबर के बाद से अपने सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। उधर, अखिल भारतीय सराफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 83,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

31 अक्टूबर को सोने का भाव 2,790.15 डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। फरवरी डिलिवरी के लिए अमेरिकी स्वर्ण वायदा 0.6 फीसदी चढ़कर 2,781.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। डॉलर एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो गया।

स्वतंत्र विश्लेषक रॉस नॉर्मन ने कहा कि सोने का अपने नए सर्वा​धिक ऊंचे स्तर की ओर बढ़ना डॉलर में गिरावट के साथ हुआ है। डॉलर में ​कमजोरी ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद नरमी आई है जिसमें उन्होंने संकेत दिया है कि वह टैरिफ पर नरम रुख अपना सकते हैं और चीन के साथ व्यापार समझौते पर सहमति बना सकते हैं।

गुरुवार को ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच में कहा, ‘हमें 2025 के दौरान सोने का भाव 3,175 डॉलर पर पहुंचने की संभावना है।’ उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि ब्याज दरें तुरंत कम की जाएं। फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वह चाहेंगे कि चीन पर टैरिफ नहीं लगाना पड़े। चांदी का हाजिर भाव 1.4 फीसदी चढ़कर 30.87 डॉलर प्रति औंस, पैलेडियम 0.8 फीसदी चढ़कर 999.09 डॉलर और प्लेटिनम का भाव 1 फीसदी चढ़कर 952.29 डॉलर पर रहा। ये तीनों धातुएं साप्ताहिक बढ़त के लिए तैयार हैं।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement