facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

दिग्गज चिप कंपनी ने पेश किया शानदार Q2 रिजल्ट, फिर भी शेयरहोल्डर्स मायूस… यह है वजह

Advertisement

Nvidia share buyback: कंप्यूटर चिप की दिग्गज कंपनी ने बुधवार को 50 अरब डॉलर के बायबैक की घोषणा की। शेयर बायबैक में पिछले साल की तुलना में मजबूत वृद्धि देखी गई है।

Last Updated- August 29, 2024 | 1:14 PM IST
Giant chip company presented excellent Q2 results, yet shareholders are disappointed… this is the reason दिग्गज चिप कंपनी ने पेश किया शानदार Q2 रिजल्ट, फिर भी शेयरहोल्डर्स मायूस… यह है वजह

Nvidia share buyback: दिग्गज चिप निर्माता एनवीडिया (Nvidia) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार को अपने दूसरे तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए 50 अरब डॉलर के शेयर बायबैक को मंजूरी दी। अमेरिकी चिप निर्माता का प्रदर्शन दूसरी तिमाही में बाजार के उम्मीदों से बेहतर रहा। कंपनी की शुद्ध आय 16.6 अरब डॉलर रही। एनवीडिया का रेवेन्यू 122 फीसदी बढ़कर 30 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Nvidia के तिमाही नतीजे निवेशकों की ऊंची अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे, टूटे शेयर

बाजार अनुमान से बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद, एनवीडिया के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट आई। एनवीडिया का आफ्टर-आवर्स शेयर मूल्य 6.89 फीसदी तक गिर गया, जो कंपनी के परिणामों से निवेशकों की निराशा को दर्शाता है।

उम्मीद से बेहतर नतीजों और बाजार में एआई चिप की बढ़ती मांग के बावजूद, एनवीडिया के तिमाही नतीजे उन निवेशकों को प्रभावित करने में विफल रहे जो कंपनी की कमाई से अधिक की उम्मीद कर रहे थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि स्टॉक मूल्य में गिरावट निवेशकों की निराशा का परिणाम थी, जो कंपनी से अधिक उम्मीदें रख रहे थे, क्योंकि कंपनी ने पहले बाजार की अपेक्षाओं को कहीं अधिक मार्जिन से मात दी थी।

Also read: RIL AGM 2024: आज होगी रिलायंस की 47वीं आम बैठक, Jio, Retail IPO से लेकर न्यू एनर्जी अपडेट तक; इन 5 अहम मुद्दों पर रहेगी निवेशकों की नजर 

Nvidia ने 50 अरब डॉलर के शेयर बायबैक को मंजूरी दी

कंप्यूटर चिप की दिग्गज कंपनी ने बुधवार को 50 अरब डॉलर के बायबैक की घोषणा की। शेयर बायबैक में पिछले साल की तुलना में मजबूत वृद्धि देखी गई है।

एनवीडिया की शेयर बायबैक योजना आय-उन्मुख निवेशकों (income-minded investor) को खुश करने की संभावना है क्योंकि यह एसएंडपी 500 में सबसे बड़े बायबैक में से एक है।

इससे पहले, Apple ने मई में घोषित अपने दूसरी तिमाही के परिणामों के हिस्से के रूप में लगभग 110 अरब डॉलर के शेयरों को फिर से खरीदा था। आईफोन निर्माता की शेयर बायबैक योजना अब तक के कॉर्पोरेट इतिहास में सबसे बड़ी रही है। इससे पहले, अल्फाबेट ने 63 अरब डॉलर के शेयर बायबैक योजना की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement