facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: स्टॉक मार्केट में आज कौन करेगा धमाका? Adani, VI, HAL समेत कई शेयर फोकस मेंबिजली बिल में बड़ा बदलाव संभव! फिक्स्ड चार्ज बढ़ाने की तैयारी में सरकारCBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत: अब सिर्फ ₹100 में होगा रीचेकिंग, अंक बढ़ने पर फीस होगी वापसPM मोदी की नीदरलैंड यात्रा में हुए 17 ऐतिहासिक समझौते, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी पर हुआ सौदाहोर्मुज संकट पर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने रखा अपना पक्ष, कहा: जहाजों पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्यइबोला के दुर्लभ वायरस ने बढ़ाई पूरी दुनिया की चिंता, WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकालSukhoi Su 57 बन सकता है वायु सेना का ब्रह्मास्त्र! स्क्वाड्रन की भारी कमी के बीच IAF के पास एकमात्र विकल्पवीडियोकॉन समूह को लेकर NCLAT का बड़ा फैसला: दोनों कंपनियों की दिवाला प्रक्रिया अब चलेगी अलग-अलगअंबुजा सीमेंट के विस्तार में देरी पर करण अदाणी ने माना: समूह की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं परियोजनाएंम्यूचुअल फंड में फिर लौटा निवेशकों का भरोसा, कमोडिटी ETF को पछाड़ आगे निकले ऐक्टिव इक्विटी फंड

FPI ने जून में अबतक शेयरों में 9,800 करोड़ रुपये डाले

Advertisement

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि तथा शेयरों के आकर्षक मूल्यांकन की वजह से विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में पैसा लगा रहे हैं।

Last Updated- June 11, 2023 | 11:59 AM IST
FPI Trend: Continuous selling by foreign investors stopped, buyers became buyers after two months, pumped Rs 15,446 crore into the market विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का दौर थमा, दो महीने बाद बने खरीदार, बाजार में झोंके 15,446 करोड़ रुपये

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों में निवेश का सिलसिला जारी है। उन्होंने जून में अबतक भारतीय शेयर बाजारों में 9,800 करोड़ रुपये डाले हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि तथा शेयरों के आकर्षक मूल्यांकन की वजह से विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में पैसा लगा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मई में शेयरों में 43,838 करोड़ रुपये डाले थे। यह उनके निवेश का नौ माह का उच्चस्तर था।

अप्रैल, 2023 में शेयरों में उनका निवेश 11,630 करोड़ रुपये और मार्च में 7,936 करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले जनवरी-फरवरी में उन्होंने शेयरों से 34,000 करोड़ रुपये निकाले थे।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजार लगातार चढ़ रहे हैं। ऐसे में आगे एफपीआई के लिए मूल्यांकन चिंता का विषय हो सकता है। साथ ही सख्त नियामकीय नियमों की वजह से भी भारतीय बाजार में विदेशी कोषों के प्रवाह पर कुछ अंकुश लग सकता है।’’

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक से नौ जून के दौरान एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 9,788 करोड़ रुपये डाले हैं। शेयरों के अलावा एफपीआई ने समीक्षाधीन अवधि में ऋण या बॉन्ड बाजार में 592 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

इस साल अबतक विदेशी निवेशक शेयरों में 39,000 करोड़ रुपये और बॉन्ड बाजार में 8,100 करोड़ रुपये लगा चुके हैं।

Advertisement
First Published - June 11, 2023 | 11:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement