मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

इस हफ्ते पैसों की बारिश करेंगे L&T ग्रुप के ये 3 शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड की रकम

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ग्रुप के निवेशकों के लिए यह हफ्ता बेहद शानदार रहने वाला है। ग्रुप की तीन बड़ी कंपनियां इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड (Ex-Dividend) होने जा रही हैं, यानी अपने शेयरधारकों को बंपर कमाई का मौका देने वाली हैं।…

L&T

L&T

Last Updated: मई 17, 2026 | 8:09 PM IST

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ग्रुप के निवेशकों के लिए यह हफ्ता बेहद शानदार रहने वाला है। ग्रुप की तीन बड़ी कंपनियां इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड (Ex-Dividend) होने जा रही हैं, यानी अपने शेयरधारकों को बंपर कमाई का मौका देने वाली हैं। कंपनियों ने बाजार को दी जानकारी में अपने-अपने डिविडेंड की रकम और एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

दिलचस्प बात यह है कि पैरेंट कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड (LTTS) और L&T फाइनेंस लिमिटेड, इन तीनों ही कंपनियों ने शेयरधारकों की एलिजिबल तय करने के लिए एक ही दिन यानी शुक्रवार, 22 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट (Record Date) के रूप में लॉक किया है। आइए जानते हैं कि किस शेयर पर आपको कितना फायदा मिलने वाला है।

Also Read: Dividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

जानिए तीनों कंपनियों के डिविडेंड की पूरी डिटेल

  • लार्सन एंड टुब्रो (L&T): ग्रुप की मुख्य कंपनी L&T ने अपने निवेशकों के लिए प्रति इक्विटी शेयर 38 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इस भुगतान को फाइनल करने के लिए रिकॉर्ड डेट 22 मई तय की गई है। हालांकि, इसके लिए 5 जून 2026 को होने वाली कंपनी की 81वीं AGM में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।
  • L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS): ग्रुप की इंजीनियरिंग और R&D सर्विसेज ब्रांच इस बार डिविडेंड देने के मामले में सबसे आगे निकल गई है। LTTS ने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 40 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है, जो इस तिकड़ी में सबसे ज्यादा है। कंपनी की 14वीं AGM 1 जून 2026 को होगी, और वहां से हरी झंडी मिलने के 30 दिनों के भीतर निवेशकों को इस डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।
  • L&T फाइनेंस (L&T Finance): ग्रुप की इस फाइनेंशियल सर्विसेज सब्सिडियरी ने भी अपने निवेशकों को निराश नहीं किया है। कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 2.75 रुपये का डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। इस डिविडेंड को हरी झंडी देने के लिए कंपनी की 18वीं AGM 29 मई 2026 को बुलाई गई है। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद यह रकम 27 जून 2026 या उससे पहले निवेशकों के खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी।

Advertisement