facebookmetapixel
Advertisement
गुटबाजी, अल्पसंख्यक और आर्थिक संकट: मुख्यमंत्री तो बन गए सतीशन, लेकिन सामने चुनौतियों का पहाड़Editorial: बजाज समूह के 100 साल पूरे, लेकिन अभी कई चुनौतियां सामनेजुगाड़ छोड़ना होगा! जापान के साथ मजबूत और गहरे व्यापारिक संबंध बनाने का आ गया है सही समयPF का पैसा निकालने का है प्लान? वॉट्सऐप और UPI से निकलेगा, पिन डालते ही खाते में आएगी आपकी जमा पूंजी!Share Market Update: सेंसेक्स और निफ्टी में आया तगड़ा उछाल, बैंकिंग शेयरों ने बाजार में भरी जानITR Filing 2026: रिटर्न फॉर्म भले ही ‘एनेक्सर-लेस’ हैं, लेकिन इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बिना आ सकता है नोटिस!पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन महंगाई व कच्चे तेल से चुनौतियां बरकरार: RBIFY26 के लिए RBI सरकार को देगा ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंडHonda Cars की बड़ी तैयारी, अगले 4 साल में भारत में उतारेगी 10 से ज्यादा नए मॉडलSBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! 6 दिन तक बंद रहेंगी बैंक सेवाएं, आज ही निपटा लें जरूरी काम, जानिए पूरी वजह

FPI ने जुलाई में अबतक शेयरों में 43,800 करोड़ रुपये डाले

Advertisement

जुलाई में अबतक उन्होंने भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 43,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है

Last Updated- July 23, 2023 | 3:34 PM IST
FPI Trend: Continuous selling by foreign investors stopped, buyers became buyers after two months, pumped Rs 15,446 crore into the market विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का दौर थमा, दो महीने बाद बने खरीदार, बाजार में झोंके 15,446 करोड़ रुपये

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों के प्रति आकर्षण बना हुआ है। जुलाई में अबतक उन्होंने भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 43,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। देश की मजबूत वृहद आर्थिक बुनियाद, कंपनियों के बेहतर नतीजों तथा चीन की अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौतियों के बीच एफपीआई भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल अबतक शेयर बाजारों में एफपीआई का निवेश 1.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि भारतीय बाजारों में एफपीआई का प्रवाह मजबूत और व्यापक बना हुआ है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘चिंता की बात सिर्फ बढ़ता मूल्यांकन है। इससे बाजार में एक बड़ा ‘करेक्शन’ आ सकता है।’’

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एफपीआई के सतत प्रवाह से भारतीय शेयर बाजार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए है। ऐसे में बीच-बीच में कुछ मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।’’

आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई मार्च से लगातार भारतीय शेयर बाजारों में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने इस महीने 21 जुलाई तक शेयरों में शुद्ध रूप से 43,804 करोड़ रुपये डाले हैं।

यह लगातार तीसरा महीना है जबकि एफपीआई का शेयरों में निवेश का आंकड़ा 40,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। एफपीआई ने मई में शेयरों में 43,838 करोड़ रुपये और जून में 47,148 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने शेयरों के अलावा ऋण या बॉन्ड बाजार में भी 2,623 करोड़ रुपये डाले हैं।

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 11:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement