facebookmetapixel
Advertisement
Trump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंड

कोरोना महामारी के बीच फर्मों का शानदार प्रदर्शन

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:38 AM IST

कोरोना महामारी से पैदा हुए दबाव का छोटी या बड़ी लगभग सभी कंपनियों के व्यवसाय और वित्तीय स्थिति पर प्रभाव पड़ा है। इसका अंदाजा उन 2100 कंपनियों के डेटा से लगाया जा सकता है जिनके शुद्घ राजस्व-बिक्री में 6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। मार्च 2020 तिमाही में उनका कर-पूर्व लाभ सालाना आधार पर 85.5 प्रतिशत और शुद्घ लाभ 88 प्रतिशत घट गया। इस दबाव के बीच, कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं जो दूसरों से अलग साबित हुई हैं। ब्रोकरों के कवरेज वाली और आगामी आय अनुमानों के लिए ब्लूमबर्ग के डेटा से जुड़ी 600 से ज्यादा कंपनियों में, करीब 40 ने वित्त वर्ष 2021 के शुरू से अपने आय अनुमानों में सुधार दर्ज किया है, जो उनके व्यावसायिक परिदृश्य में सुधार का संकेत है। यहां 14 ऐसी कंपनियों पर प्रकाश डाला जा रहा है जिनमें से ज्यादातर ने मार्च तिमाही में अपने राजस्व और/या कर-पूर्व लाभ में इजाफा दर्ज किया।

आरती ड्रग्स
कीमत    1,489 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    21.6
आरती ड्रग्स का सकल मार्जिन मार्च तिमाही में 704 आधार अंक बढ़कर 37 प्रतिशत रहा। प्रमुख ऐक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रिडिएंट्स (एपीआई) की कीमतें 10-15 प्रतिशत बढऩे से कंपनी को यह मदद मिली। लागत को तर्कसंगत बनाए जाने से भी मुनाफा मार्जिन सुधरा। परिचालन प्रदर्शन में सुधार और कम कर दर से शुद्घ लाभ दोगुना हो गया है। एपीआई से करीब 90 प्रतिशत लाभ हासिल करने वाली इस कंपनी को चीन से आपूर्ति में समस्याओं और कच्चे माल के स्वदेशी निर्माण के प्रयासों से फायदा होने की संभावना है।

एलेंबिक फार्मा
कीमत     977 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    23.8
घरेलू और अमेरिकी बाजार दोनों में उम्मीद से बेहतर तिमाही परिणाम की वजह से कंपनी ने फार्मा सेक्टर में सर्वाधिक आय अपग्रेड दर्ज किए हैं। वित्त वर्ष 2021 में 20 नई दवाएं पेश किए जाने और शोध एवं विकास पर शानदार निवेश से कंपनी को अमेरिकी बाजार में बेहतर  प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रमुख बाजारों में दो अंक की वृद्घि और इस साल के अंत में पूंजीगत खर्च चक्र (वित्त वर्ष 2016-21) के पूरा होने से मुक्त नकदी प्रवाह में मदद मिलेगी।

ब्रिटानिया
कीमत    3,785 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    54.7
ब्रेड और बिस्कुट निर्माता ब्रिटानिया कोविड संबंधित समस्याओं के बीच घरेलू खाद्य खपत में तेजी का लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में है। स्वास्थ्य और स्वच्छता मौजूदा समय में उपभोक्ताओं की प्राथमिकता होने की वजह से ब्रिटानिया जैसी भरोसेमंद और गुणवत्ता वाली कंपनियों के उत्पादों के लिए मांग मजबूत बनी हुई है। कंपनी को 22 लाख डायरेक्ट आउटलेटों के वितरण नेटवर्क और मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो से मदद मिलेगी। जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन, उत्पादन लागत में नरमी, कम प्रतिस्पर्धा, लागत किफायत, और बेहतद उत्पाद मिश्रण से आय परिदृश्य मजबूत हुआ है।

कैडिला हेल्थकेयर
कीमत    377 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    23.6
लॉकडाउन के बावजूद कंपनी के लिए घरेलू और अमेरिकी बाजारों में वृद्घि की राह मजबूत बनी हुई है। घरेलू आपूर्ति और कोविड-19 उपचार के लिए हाइड्रोक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) के निर्यात के साथ साथ पिछले साल के कम आधार और मौद्रिक उतार चढ़ाव से वृद्घि में मदद मिलेगी। कैडिला कोविड-19 की दवा रेमडिसिविर को भी पेश कर रही है और वह इस वैक्सीन पर तेजी से काम कर रही है और इसका परीक्षण चल रहा है। उसे भारत में कारोबार में बदलाव तथा मजबूत पोर्टफोलियो से भी लाभ मिलेगा।

चंबल फर्टिलाइजर्स
कीमत    153 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    5.8
चंबल फर्टिलाइजर्स को मजबूत मांग से फायदा हो रहा है और वह जरूरी उत्पादों की उत्पादक होने की वजह से लॉकडाउन के असर से अलग बनी हुई है। जहां मजबूत रबी फसल से किसानों की आय बढ़ी है, वहीं सामान्य मॉनसून से खरीफ फसल की संभावना में सुधार आया है। प्रमुख यूरिया कंपनी गैर-यूरिया सेगमेंट में भी अपनी बाजार भागीदारी बढ़ा रही है जिससे वित्त वर्ष 2020 के ऊंचे आधार (जब मुनाफा दोगुना हो गया था) पर उसे आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अपनी गाडेपन-3 इकाई के निरंतर प्रदर्शन से कंपनी को मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इन सभी सकारात्मक बदलावों ने विश्लेषकों को कंपनी के लिए अपने आय अनुमान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

कोरोमंडल इंटरनैशनल
कीमत    777 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    19.5
कोरोमंडल इंटरनैशनल अच्छे मॉनसून और बेहतर बुआई रकबे की वजह से कृषि उत्पादों की मजबूत मांग से लाभान्वित होने वाली अन्य कंपनी है। जहां संयंत्र इस्तेमाल में सुधार से उर्वरक सेगमेंट का मुनाफा बढ़ रहा है, वहीं क्षमताओं से जुड़ी समस्याएं दूर होने से भविष्य में आय में मदद मिलेगी। सस्ते कच्चे माल और फॉस्फोरिक एसिड क्षमता के समेकन से न्यूट्रिएंट-आधारित उर्वरक का मार्जिन सुधरेगा। फसल संरक्षण सॉल्युशनों के लिए मांग बढऩा भी अच्छा संकेत है। मुनाफे में सुधार से कंपनी को आय अनुमान में सुधार में मदद मिली है।

धानुका एग्रीटेक
कीमत    814 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    22.2
बिक्री वृद्घि, कच्चे माल की कीमतों में नरमी और लागत नियंत्रण उपायों की मदद से परिचालन लाभ में 39 प्रतिशत तेजी अल्पावधि बदलाव थी। कीटनाशकों के लिए मजबूत मांग सकारात्मक है क्योंकि इसका धानुका के राजस्व में 31 प्रतिशत योगदान है। उत्तर और दक्षिण बाजारों में कारोबार में सुधार, सामान्य मॉनसून आदि से भी राजस्व में मदद मिलनी चाहिए। इसके अलावा उत्पाद मिश्रण में सुधार और कम लागत से भी मार्जिन प्रोफाइल और परिदृश्य मजबूत बने रहने की संभावना है।
 
डॉ. रेड्डीज लैब्स
कीमत    4,119 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    27.0

डॉ. रेड्डीज दुनिया के सबसे बड़े बाजार अमेरिका में मुनाफा बढ़ाने के लिहाज से अच्छी स्थिति में है। कंपनी को सीमित प्रतिस्पर्धा वाले उत्पादों पर ध्यान देने की रणनीति से मदद मिल रही है। जहां लागत नियंत्रण और ज्यादा मार्जिन वाले इंजेक्टीबल्स आय वृद्घि में मददगार हैं वहीं कंपनी स्पेशियल्टी ड्रग्स और बायोलॉजिक्स को भी विकसित कर रही है। अपने श्रीकाकुलम ऐक्टिव इंग्रिडिएंट संयंत्र के लिए अमेरिकी एफडीए से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ अब कई नियामकीय चिंताएं दूर हो चुकी हैं। वृद्घि की रफ्तार मजबूत बनाने के लिए डॉ. रेड्डीज भारत और अन्य उभरते बाजारों के अलावा चीन पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। इसलिए विश्लेषकों को वित्त वर्ष 2020-22 के दौरान इसकी आय सालाना 20 प्रतिशत की दर से बढऩे की संभावना है।
 
जुबिलैंट लाइफ साइंसेज
कीमत    679 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    10.9
कंपनी के फार्मास्युटिकल, लाइफ साइंस इंग्रिडिएंट्स व औषधि अन्वेषण एवं विकास समाधान व्यवसायों के लिए परिदृश्य मजबूत बना हुआ है। अमेरिका में रेडियो डायग्नोस्टिक जैसे स्पेशियल्टी उत्पाद फार्मास्युटिकल सेवाओं के विकास में लगातार योगदान देंगे। इसी तरह, विटामिन बी और अन्य न्यूट्रिएंट भी एलएसआई की वृद्घि को मजबूत बना रहे हैं, क्योंकि फसल संरक्षण और अन्य उद्योगों से स्पेशियल्टी रसायनों के लिए मांग में सुधार आया है। औषधि अन्वेषण एवं विकास जैसे नए सेगमेंट तेजी से बढ़ रहे हैं। कंपनी ने फार्मास्युटिकल और एलएसआई सेगमेंटों को अलग अलग करने की योजना बनाई है, जिससे निवेशकों को मदद मिल सकती है।

लॉरस लैब्स
कीमत    642 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    21.1
फॉर्मूलेशन और सिंथेसिस व्यवसाय में वृद्घि से कंपनी ने वित्त वर्ष 2020 में परिचालन मुनाफा वृद्घि में सुधार (58 प्रतिशत), मार्जिन में तेजी (4 प्रतिशत) दर्ज की और शुद्घ लाभ दोगुना करने में सफल रही। एंटी-रीट्रोवायरस दवाओं के मिश्रण को देखते हुए विश्लेषकों को यह रफ्तार बरकरार रहने की संभावना है। इसके अलावा फॉर्मूलेशन में मजबूत ऑर्डर बुक और एपीआई की मंजूरियों से इस साल वृद्घि की रफ्तार मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

पीऐंडजी हाइजिन
कीमत    10,487 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    65.8
हाइजिन और हेल्थ-केयर सेगमेंटों में मजबूत पोर्टफोलियो बिक्री में तेज सुधार के संदर्भ में अच्छा संकेत है। स्त्रियों के लिए स्वच्छता उत्पाद (व्हिस्पर) का प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल हाइजीन ऐंड हेल्थकेयर के कुल राजस्व में करीब 70 प्रतिशत का योगदान है। कंपनी के लिए सुधार की रफ्तार को वितरण नेटवर्क के विस्तार से मदद मिली है। पिछले कुछ वर्षों में तेजी के बाद विज्ञापन खर्च के सामान्य होने, और मजबूत सकल मार्जिन से आय को मदद मिलेगी।
सनोफी इंडिया
कीमत    7,762 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    34.2
फ्रांस की सनोफी की भारतीय इकाई के लिए वृद्घि में कई कारकों का योगदान है। मधुमेह उपचार (लैंटस, अमारिल एम), दर्द निवारक (कॉम्बिफ्लैम) और एंटी-एलर्जिक (एलेग्रा)में अपने मजबूत ब्रांडेड दवा पोर्टफोलियो से कंपनी के परिदृश्य को मजबूती मिल रही है। उदाहरण के लिए, मधुमेह दवाओं के बाजार का पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हुआ है और इससे शानदार वृद्घि में दर्ज की जा सकती है। उत्पादों के कीमत नियंत्रित होने से भी बिक्री के संदर्भ में तेजी आई है और कंपनी को थोक बिक्री कीमत महंगाई के अनुरूप कीमत वृद्घि से लाभ हासिल हुआ है।

शारदा क्रॉपकेम
कीमत    268 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    12.8
गिरने मार्जिन चक्र में बदलाव आय में संशोधन के लिए मुख्य कारक है। पिछले पांच साल से दबाव से जूझ रहे मार्जिन में अगले दो वर्षों में 200-300 आधार अंक का सुधार आने की संभावना है। इसे कच्चे माल की लागत में नरमी, प्रमुख बाजारों में नए उत्पाद पंजीकरण, और कार्यशील पूंजी से जुड़ी समस्याएं घटने से मदद मिल सकती है। इन समस्याओं से पिछले साल वृद्घि प्रभावित हुई थी। अमेरिका और यूरोपीय संघ में मजबूत परिदृश्य के साथ साथ बाजार भागीदारी में सुधार से भविष्य में राजस्व वृद्घि को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

सुमितोमो केमिकल
कीमत    264 रुपये
पीई वित्त वर्ष 21 ई (गुणक)    45.6
मार्जिन वृद्घि की मदद से मार्च तिमाही में मजबूत परिचालन प्रदर्शन, समेकन लाभ और घरेलू कृषि रसायन व्यवसाय के लिए बेहतर परिदृश्य से कंपनी के लिए सकारात्मक बदलाव का संकेत मिलता है। स्पेशियल्टी पोर्टफोलियो से ज्यादा योगदान, कच्चे माल पर खर्च में कमी और लागत तर्कसंगत बनाने से मुनाफा बढऩे की संभावना है। नई पेशकशों, अपनी बहुराष्ट्रीय पैतृक कंपनी से मजबूत उत्पाद प्रवाह की मदद से कंपनी की वृद्घि की रफ्तार वित्त वर्ष 2021 में बरकरार रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - July 20, 2020 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement