Stock to Buy: शेयर बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से जोश देखने को मिल रहा। कारोबारी हफ्ते पहले दिन बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। बाजार में खरीदारी के लिए दमदार शेयर भी फोकस में हैं, जो एनलिस्ट्स के रडार पर हैं। ब्रोकिंग फरम एक्सिस डायरेक्ट ने खरीदारी के लिए रिटेल सेक्टर से एथोस लिमिटेड (Ethos Ltd) के शेयर को पिक ऑफ द वीक चुना है। शेयर पर 10 फीसदी का अपसाइड टारगेट भी दिया है।
एनलिस्ट्स ने एथोस के शेयर पर 6 से 9 महीने के नजरिये से 10 फीसदी का अपसाइड टारगेट दिया, जो 3135 रुपये प्रति शेयर है। शेयर को मजबूत लग्जरी डिमांड, प्रीमियमाइजेशन समेत एक्सपेंशन का सहारा मिलेगा।
ब्रोकरेज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक FY27 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर आय 33.3 फीसदी बढ़ी। इस दौरान सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ भी अच्छी रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 13.2 फीसदी बढ़ी। यह दर्शा रहा है कि स्टोर बेस में अच्छी ग्रोथ बरकरार है। दरअसल, इसे लग्जरी घड़ियों की मजबूत मांग और प्रीमियम ब्रांड्स के लिए ग्राहकों की बढ़ती पसंद का सपोर्ट मिल रहा।
यह भी पढ़ें | फ्रंट-रनिंग केस में केतन पारेख को झटका! SAT ने Capital Group के ट्रेडर्स से पूछताछ की मांग की खारिज
एथोस ने तिमाही के दौरान 8 बुटीक जोड़े, जिससे 34 शहरों में कुल बुटीक की संख्या बढ़कर 103 तक पहुंच गई है। कंपनी ने बताया कि आगरा, फरीदाबाद, अमृतसर, विशाखापत्तनम जैसे शहरों में उतर चुकी है। जबकि अन्य में एंट्री की तैयारी में है। एनलिस्ट्स मानते हैं कि उभरते लग्जरी मार्केट में कंपनी की बढ़ती पहुंच से मीडियम टर्म में अच्छी ग्रोथ मिलेगी।
जून तिमाही में घड़ियों की बिक्री में लग्जरी और हाई-लग्जरी घड़ियों की हिस्सेदारी करीब 71 फीसदी रही। जबकि एवरेज सेलिंग प्राइस बढ़कर करीब 2.3 लाख रुपये रही। ग्रॉस मार्जिन में भी 75 बेसिस पॉइंट्स की सुधार देखने को मिली, जो 29.4 फीसदी पर पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान EBITDA मार्जिन 13.3 फीसदी पर सपाट ही रही। कर्मचारियों और अन्य ऑपरेटिंग खर्चों के चलते मार्जिन में बढ़त सीमित रही।
एक्सिस डायरेक्ट की रिपोर्ट में एनलिस्ट ने कहा कि मजबूत ग्रोथ के चलते एथोस अच्छी स्थिति में है। इसे प्रीमियम और लग्जरी घड़ियों की जबरदस्त मांग, सर्टिफाइड प्री-ओन्ड (CPO) में विस्तार, एक्सक्लूसिव हाई मार्जिन ब्रांड्स से बढ़ता योगदान और लग्जरी लगेज और ज्लेवरी में डायवर्सिफिकेशन से सहारा मिला। हालांकि, स्टोर्स की संख्या में लगातार इजाफा से ऑपरेटिंग देनदारी आगे बढ़ेगा। मीडियम टर्म में मार्जिन को भी सपोर्ट मिलेगा। साथ ही रिटर्न ऑफ कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE) बढ़ेगा।
एनलिस्ट्स को उम्मीद है कि FY25-28 के दौरान PAT CAGR 24 फीसदी और रेवेन्यू CAGR 29 फीसदी रहने का अनुमान है। रिटर्न रेश्यो और आमदनी को लेकर सुधरती स्थिति से एथोस लग्जरी रिटेल सेक्टर में आकर्षक ट्रेड नजर आ रहा। ऐसे में शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 3135 रुपये का अपसाइड टारगेट है, जोकि 21 अगस्त को 2847 रुपये पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)