facebookmetapixel
₹16,700 करोड़ में बिक सकती है RCB टीम! पैरेंट कंपनी के शेयरों में 28% तक रिटर्न की संभावनाGroww IPO: 57% सब्सक्रिप्शन के बावजूद लंबी रेस का घोड़ा है ये शेयर? एक्सपर्ट ने बताया क्यों3% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Orkla India का शेयर, मार्केट कैप पहुंचा ₹10,000 करोड़ के करीबसुस्त शुरुआत के बाद सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, घरेलू बाजार में जानें आज के भावपहले कमाते थे ₹52, अब मिलते हैं ₹45; दो-दो ऑर्डर एक साथ ले जाने से डिलीवरी बॉय की कमाई घटीबिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में सुबह 9 बजे तक कुल 13.13% मतदान, सहरसा जिले में सबसे अधिक 15.27% वोटिंगFortis से Paytm तक, MSCI की नई लिस्ट में 4 भारतीय शेयर शामिल – चीन ने भी दिखाई ताकतStocks to Watch today: पेटीएम, ब्रिटानिया, अदाणी एनर्जी जैसे दिग्गजों के नतीजे तय करेंगे दिशाStock Market today: शेयर बाजार में हल्की बढ़त, शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी में रिकवरीऋण घटाने की दिशा में अस्पष्ट नीति आर्थिक प्रगति पर पड़ सकती है भारी

Eternal या Swiggy? जानिए कौन सा शेयर आपको दे सकता है 21% तक जबरदस्त मुनाफा! देखें टेक्निकल चार्ट

Eternal और Swiggy दोनों ही कंपनियों के शेयर फिलहाल दबाव में हैं,

Last Updated- May 26, 2025 | 3:37 PM IST
Swiggy and Zomato

ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स सेक्टर की दो बड़ी कंपनियां Eternal (पहले Zomato) और Swiggy के शेयर सोमवार को कमजोर कारोबार करते दिखे, जबकि बाकी बाजार मजबूत रहा। Eternal के शेयर ने सोमवार को NSE पर करीब 5 फीसदी गिरावट के साथ ₹225.70 तक की गिरावट देखी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल इंडेक्स में बदलाव के कारण कंपनी के शेयर में निकासी हो सकती है। IIFL कैपिटल सर्विसेज की रिपोर्ट में बताया गया है कि FTSE और MSCI जैसे बड़े ग्लोबल इंडेक्स के रीबैलेंसिंग से Eternal को लगभग 840 मिलियन डॉलर की निकासी झेलनी पड़ सकती है।

कंपनी ने तिमाही में 77 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ ₹39 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि उसकी कुल आय 60 प्रतिशत बढ़कर ₹6,201 करोड़ हो गई है। इसके अलावा, कंपनी ने मुंबई में करीब 84,157 वर्ग फुट ऑफिस स्पेस किराए पर लिया है, जिसका मासिक किराया ₹1.34 करोड़ है।

Swiggy के शेयर में 2% की गिरावट

वहीं Swiggy के शेयर भी सोमवार को 2 फीसदी नीचे आकर ₹318.55 के स्तर पर कारोबार करते दिखे। कंपनी ने तिमाही में ₹1,081 करोड़ का नुकसान बताया, जो पिछले साल के ₹554.7 करोड़ के नुकसान से दोगुना है। बावजूद इसके, Swiggy की कुल आय 45 प्रतिशत बढ़कर ₹4,410 करोड़ पहुंच गई है।

Also Read | Groww IPO: प​ब्लिक ऑफर से 1 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य, सेबी के पास जमा कराए डॉक्यूमेंट; चेक करें डीटेल

तकनीकी नजरिए से Eternal और Swiggy के शेयर

Eternal (Zomato)

वर्तमान कीमत: ₹226

बढ़ने की संभावना: 20.8%

सपोर्ट स्तर: ₹225, ₹218

रेजिस्टेंस स्तर: ₹245, ₹250, ₹262

पिछले दो महीनों से Eternal के शेयर ₹220 से ₹247 के बीच ही कारोबार कर रहे हैं। तकनीकी संकेत बताते हैं कि अगर शेयर ₹218 के ऊपर बना रहता है, तो इसमें सुधार की संभावना बनी रहेगी। निकटतम सपोर्ट ₹225 पर है। अगर ये स्तर टिके रहे, तो शेयर ₹273 तक चढ़ सकता है। बीच के रेजिस्टेंस ₹245, ₹250 और ₹262 के आस-पास हैं। CLICK HERE FOR THE CHART

Swiggy

वर्तमान कीमत: ₹321

गिरावट का जोखिम: 17.5%

सपोर्ट स्तर: ₹319, ₹300

रेजिस्टेंस स्तर: ₹333, ₹339, ₹350

Swiggy के शेयर जनवरी 8, 2025 के बाद से लगातार नीचे आ रहे हैं और करीब 37% गिर चुके हैं। तकनीकी विश्लेषण से पता चलता है कि जब तक शेयर ₹350 से नीचे रहेगा, तब तक तेजी की उम्मीद कम है। निकटतम रेजिस्टेंस ₹333 और ₹339 पर है। अगर शेयर ₹319 से नीचे गिरा और बना रहा, तो यह ₹300 तक जा सकता है। इसके नीचे गिरावट तेज़ होकर ₹265 तक भी पहुंच सकती है। CLICK HERE FOR THE CHART

First Published - May 26, 2025 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट