facebookmetapixel
Advertisement
बदलती जरूरतों के हिसाब से बदलते रहेंगे पेंशन के नियम, सरकार ने कहा: समय-समय पर होगी समीक्षापहली स्कीम लॉन्च होने के 8 महीने में अबक्कस म्युचुअल फंड का AUM ₹10,000 करोड़ के पाररियल एस्टेट एजेंट्स की सरकार से मांग: बिल बनने पर नहीं, पेमेंट मिलने पर हो GST का कैलकुलेशनक्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम क्या है? निफ्टी-सेंसेक्स की क्लोजिंग कीमत अब कैसे तय होती हैशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 281 अंक लुढ़का; निफ्ट 24,300 के नीचे पहुंचादेश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सन

Dollar Vs Rupee: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटकर 82.76 पर

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 11:58 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर 82.76 प्रति डॉलर पर रहा। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार के दौरान 14 पैसे टूटकर 82.76 पर रहा। इससे पहले गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 82.62 पर बंद हुआ था।

‘रिलायंस सिक्योरिटीज’ में वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि रुपया शुक्रवार सुबह शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रहा और चीन के कमजोर युआन के कारण भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

इस बीच ब्रेंट क्रूड वायदा 0.83 प्रतिशत गिरकर 76.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 970.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement