facebookmetapixel
Advertisement
EPF Scheme 2026: PF के 74 साल पुराने नियम बदले, जानिए आपकी सैलरी और ब्याज पर क्या होगा असरBlaBlaCar से सफर करना कानूनी है या गैरकानूनी? जानिए भारत में Carpooling का पूरा सचव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त, मेटा अधिकारियों और IT मंत्रालय के बीच हुई बड़ी बैठकजमीन-मकान खरीदने वाले दें ध्यान! सिर्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही काफी नहीं, जानें म्यूटेशन भी क्यों है जरूरी?गिफ्ट सिटी से अब सोने में निवेश का मौका, लॉन्च हुआ पहला फिजिकल कमोडिटी गोल्ड फंडसेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछला

Dollar Vs Rupee : रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.16 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 5:10 PM IST
INR vs USD, Rupee vs Dollar Today

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.31 (अस्थायी) प्रति डॉलर रह गया। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि,घरेलू शेयर बाजार में मजबूती की धारणा तथा विदेशी पूंजी के ताजा निवेश ने रुपये में बड़ी गिरावट को रोक दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.26 प्रति डॉलर पर काफी कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 82.23 के उच्चस्तर और 82.37 के निचले स्तर के दायरे में घट-बढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 102.13 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.39 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 346.37 अंक बढ़कर 57,960.37 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 1,531.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement