facebookmetapixel
Advertisement
भारत और UAE के बीच 6 ऐतिहासिक समझौते; अबू धाबी में PM मोदी की यात्रा के दौरान रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र पर बड़ा फैसलापश्चिम एशिया संकट का असर: चार साल में पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगीतेल की बढ़ती कीमतों और कमजोर रुपये से शेयर बाजार बेदम; सेंसेक्स-निफ्टी में साप्ताहिक गिरावटApple पर CCI कसेगा शिकंजा, वैश्विक टर्नओवर के बजाय अब भारत के राजस्व पर मांगा जवाबरिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया: ₹96.14 तक लुढ़का, क्या ₹100 प्रति डॉलर तक गिर जाएगा?IMD का पूर्वानुमान: केरल में जल्दी आएगा मॉनसून, लेकिन अल नीनो के कारण सामान्य से कम बारिश की आशंकानीट परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलानरक्षा क्षेत्र का नया हब बनेगा आंध्र प्रदेश, सत्य साईं जिले में रखी गई स्टेल्थ फाइटर जेट परियोजना की नींवभोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला, परिसर को बताया देवी सरस्वती का मंदिरनई दिल्ली में ब्रिक्स बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष पर नहीं बनी सहमति, बिना संयुक्त विज्ञप्ति के समाप्त हुई चर्चा

Q3 में नेट प्रॉफिट गिरने के बावजूद इस Cement Stock ने लगाई दौड़, एक दिन में 881 रुपये चढ़ा

Advertisement

आज कंपनी के शेयरों ने अपने ओपन भाव 10690 के मुकाबले 881 रुपये का इंट्राडे हाई बनाया।

Last Updated- January 23, 2025 | 8:42 PM IST
Ultratech cement share price

अदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 17% गिरावट दर्ज की, , जो ₹1,470 करोड़ रहा। फिर भी इसका जलवा बरकरार रहा। क्योंकि इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण बाजारों से बढ़ती मांग ने कंपनी को बाजार की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की। इसके चलते आज अल्ट्राटेक का शेयर निफ्टी50 इंडेक्स पर सबसे बड़ा गेनर रहा।

कमाई में इजाफा, ग्रामीण बाजार ने दिखाया दम

कंपनी की कमाई ने सालाना आधार पर 3% की छलांग लगाई और ₹17,193 करोड़ तक पहुंच गई, जो बाजार के ₹16,696 करोड़ के अनुमान को पीछे छोड़ गई। इस तिमाही में अल्ट्राटेक ने 28.10 मिलियन टन सीमेंट बेचा, जो पिछली तिमाही से 9% ज्यादा है। खास बात यह रही कि ग्रामीण बाजार में 13% की बिक्री बढ़ी, जबकि ट्रेड सेल्स ने भी 12.5% की रफ्तार पकड़ी। लेकिन शहरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से सीमेंट की मांग थोड़ी धीमी रही। इसके पीछे वजह है सस्ते मकानों की घटती मांग।

Watch: Video: देखें, इन 6 Cement Stocks में बरसेगा मुनाफा! ब्रोकरेज ने बताई स्ट्रैटजी

क्षेत्रीय प्रदर्शन की बात करें तो उत्तरी और पश्चिमी बाजार ने शानदार काम किया। दक्षिण भारत में चक्रवात फेंगल के कारण मांग थोड़ी कमजोर रही। सीमेंट की कीमतें भी धीमी रफ्तार से बढ़ीं। दिसंबर में कीमतों में ₹5-10 प्रति बैग का इजाफा हुआ और यह ₹350-400 तक पहुंचीं।

अल्ट्राटेक ने दक्षिण भारत के बाजार में धमाल मचाने के लिए इंडिया सीमेंट्स और केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण किया है। इसके बाद कंपनी के पास दक्षिण भारत के बाजार का 30% हिस्सा होगा।

ALSO READ: UtraTech Cement Q3: निराश कर गए नतीजे, मुनाफा में 17.3% की बड़ी गिरावट, परिचालन राजस्व केवल 2.7% बढ़ा

आज कंपनी के शेयरों ने अपने ओपन भाव 10690 के मुकाबले 881 रुपये का इंट्राडे हाई बनाया। कंपनी ने 11571.45 का इंट्राडे हाई छुआ और बाद में 6.67% या 713.20 बढ़कर 11,406.95 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement