facebookmetapixel
Advertisement
10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भावकच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद आज कैसी है चाल? ब्रेंट 87 डॉलर के नीचे

भ्रामक रिटर्न दावों पर कसेगा शिकंजा

Advertisement

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी और स्टॉक एक्सचेंज होंगे सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा, पायलट प्रोजेक्ट के बाद नियमित संचालन

Last Updated- December 19, 2024 | 10:54 PM IST
SEBI

ऊंचे रिटर्न का दावा करने वाले लोगों और इकाइयों पर लगाम लगाने के प्रयास में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘पास्ट रिस्क एंड रिटर्न वेरीफिकेशन एजेंसी’ (पीएआरआरवीए) शुरू की है। इसका काम ये जांचना होगा कि निवेश सलाहकार, शोध विश्लेषक, एल्गोरिदम ट्रेडिंग प्लेटफॉर्मों और ऐसी अन्य संस्थाएं जोखिम और रिटर्न के जो पिछले आंकड़ें बता रही हैं, वे सही हैं या नहीं।

उद्योग के कारोबारियों का कहना है कि ‘सबसे अच्छा प्रदर्शन’, ‘उतार-चढ़ाव के दौरान सुरक्षा’, ‘टॉप रैंक’ या ज्यादा रिटर्न जैसे किसी भी तरह के दावों का सत्यापन अनिवार्य होगा। बुधवार को अपनी बोर्ड बैठक में बाजार नियामक ने घोषणा की थी कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ऐसे मामलों में वेरीफिकेशन एजेंसी के तौर पर काम करेंगी जबकि स्टॉक एक्सचेंज बतौर डेटा सेंटर काम करेंगे। उद्योग जगत के लोगों का कहना है कि किसी भी प्रजेंटेशन या प्रचार सामग्री में कोई दावा करने के मामले में पीआरआरवीए सत्यापन आईएसआई-मार्क की तरह होगा।

सूत्रों ने कहा कि एनएसई ने पहले ही एक फर्म स्थापित कर ली है जो डेटा सेंटर के रूप में काम करेगी। हालांकि, इस कार्य के लिए किस एक्सचेंज को मान्यता दी जाएगी, इस पर निर्णय अभी नहीं लिया गया है। बाजार नियामक ने अभी तक पीएआरआरवीए के रूप में कार्य करने के लिए क्रेडिट रेटिंग एजेंसी को भी अंतिम रूप नहीं दिया है। सेबी ने सितंबर 2023 में प्रदर्शन के सत्यापन के लिए इस तरह की एक एजेंसी का प्रस्ताव रखा था।

वर्ष 2022 में बाजार नियामक ने स्टॉक ब्रोकरों को पिछले प्रदर्शन या भविष्य के रिटर्न का कोई दावा या जिक्र करने वाले एल्गो प्लेटफॉर्म से जुड़ने से रोकने के लिए सर्कुलर भी जारी किया था। उद्योग के कई लोगों ने कहा कि एजेंसी को चालू करने में अभी भी समय लग सकता है क्योंकि इसे प्रभावी बनाने से पहले बहुत सारी प्रणालियों और प्रक्रियाओं को पूरा करने की आवश्यकता है।

शुरुआत में, पीएआरआरवीए दो महीने के लिए पायलट आधार पर काम करेगी। इस दौरान यह उद्योग की प्रतिक्रिया के आधार पर अपनी प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी में बदलाव लाएगी। इस परीक्षण अवधि के बाद एजेंसी नियमित संचालन पर ध्यान देगी।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement