facebookmetapixel
Advertisement
1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?15 अगस्त तक बारिश की कमी 13%, खरीफ बुवाई पर दिख रहा असर; धान का रकबा घटाइंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की रायदौड़ने को तैयार ये 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर! ब्रोकरेज बुलिश, 26% तक रिटर्न संभवमिल्की मिस्ट IPO की लिस्टिंग पर बरसा पैसा! निवेशकों को हर लॉट पर ₹4440 तक का प्रॉफिट, शेयर अब बेच दें या रखें?भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SL

Closing Bell: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लुढ़का, Sensex 366 अंक टूटा, Nifty 19,450 के नीचे

Advertisement

Closing Bell: HCL टेक, टाइटन, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- August 11, 2023 | 4:40 PM IST
Stock Market Today

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिल कमजोर रुझानों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 360 से अधिक अंक टूटा। NSE के निफ्टी (Nifty) में भी लगभग 115 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। नेगेटिव ग्लोबल सेंटीमेंट के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की  मौद्रिक समीक्षा में बैंकों से अतिरिक्त नकदी लेने की अप्रत्याशित घोषणा का असर आज दूसरे दिन भी बैंकिंग शेयरों पर दिखा।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 365.53 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 65,322.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,727.80 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,274.61 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 114.80 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,428.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,557.75 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,412.75 तक आया।

Also read: Tata Motors Block Deal: ADR डीलिस्टिंग की वजह से ब्लॉक डील में 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ लेन-देन

HCL टेक बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। HCL टेक, टाइटन, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा HCL टेक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.86 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा रिलायंस और SBI लाभ में रहे।

2.18 फीसदी तक टूटा इंडसइंड बैंक

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, NTPC, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनैंस और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.18 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement